शिवपुरी। जिले के बास्केटबॉल खिलाडिय़ों ने अण्डर-14 एसजीएफआई राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए शिवपुरी जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 18 नवंबर 2026 तक गुना (मध्य प्रदेश) में किया गया। इस प्रतियोगिता में शिवपुरी जिले के तीन खिलाडिय़ों ने ग्वालियर संभाग का प्रतिनिधित्व किया। इनमें यश गुर्जर ने स्वर्ण पदक, जबकि हुमैरा अफगानी एवं दिव्यांशी यादव ने कांस्य पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया। तीनों खिलाडिय़ों ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन, कठिन परिश्रम और अनुशासन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। खिलाडिय़ों को बास्केटबॉल कोच धर्मेंद्र शिवहरे का मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि पर जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन शिवपुरी ने हर्ष व्यक्त करते हुए तीनों खिलाडयि़ों एवं कोच धर्मेंद्र शिवहरे को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिवपुरी के खिलाडिय़ों की इस सफलता से जिले के खेल जगत में खुशी का माहौल है। यह उपलब्धि जिले के अन्य युवा खिलाडयि़ों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

No comments:
Post a Comment