शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गल्ला मंडी पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को उपचार के लिए करैरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक अपाचे मोटरसाइकिल पर शिवम जाटव उर्फ विनोद जाटव निवासी करैरा चौका अपने साथी राज जाटव निवासी राजगढ़, झांसी के साथ सवार था। इसी दौरान सामने से आ रही प्लेटिना मोटरसाइकिल से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। प्लेटिना बाइक पर रणजीत जोशी निवासी करैरा और सुमित जोशी निवासी करैरा सवार थे। हादसे में शिवम जाटव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए करैरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। उपचार के दौरान रंजीत जोशी की भी मौत हो गई। इस प्रकार हादसे में दो युवकों की जान चली गई, जबकि दो घायलों का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

No comments:
Post a Comment