खिलाडिय़ों ने किया शानदार प्रदर्शन अहानगौर 5 विकेट, सौम्य प्रजापति 50 रन, रामनिवास रावत ने बनाए 56शिवपुरी- जिला मुख्यालय स्थित श्रीमंत माधव सिंधिया जिला खेल परिसर स्टेडियम पर मंगलवार से जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तहत अंडर 18 क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता खेली जा रही है, हेलो टीम ब्लू टीम के बीच उद्घाटन मुकाबला से पूर्व जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सांखला, छोटे खां, कपिल यादव, कमल सिंह बाथम, सुजीत करोसिया दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया और टॉस कराया।
टॉस ब्लू टीम के कप्तान ने जीत और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, निर्धारित 50 ओवरों के इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 रन बनाए जिसमें रामनिवास रावत 56 रन, कृष्ण पाल 20 रन, रुद्र बाथम 17 और अभिषेक वर्मा ने 18 रनों की पारी खेली और निर्धारित 50 ओवर में 193 रन बना सकी। येलो टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए आहान पांच विकेट, उत्कर्ष शिवहरे दो विकेट, अनमोल जाटव दो विकेट, तन्मय गुप्ता ने एक विकेट प्राप्त किया। येलो टीम ने 194 रनों का पीछा करने के लिए उतरी जिसमें शानदार बल्लेबाजी करते हुए स्वामी प्रजापति ने 50 रन बनाए, तन्मय गुप्ता 42 रन नाबाद, आशीष रजक 38 और सुर वर्धन 23 रनों की बदौलत यह मुकाबला तीन विकेट से जीतकर मुकाबला अपने नाम किया। ब्लू टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए और रिशु धनावत और और तेजस सोनारे ने दो-दो विकेट प्राप्त किए। उदय भान ने एक विकेट प्राप्त किया। मैच के अंपायर कमल सिंह बाथम शेरा एवं सुजीत करोसिया व स्कोर आनंत श्रीवास्तव रहे।

No comments:
Post a Comment