---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, November 2, 2026

एकल विद्यालय एवं हैप्पी डेज स्कूल के एनएसएस विद्यार्थियों ने आदिवासी बस्ती में मनाई दीपावली



बच्चों को बांटे गर्म कपड़े, मिठाई और फल, सेवा और संस्कार के साथ बच्चों को शिक्षा से जोडऩे का दिया संदेश

शिवपुरी। दीपावली के पावन पर्व पर सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार की भावना के साथ विनायक आश्रम के पीछे स्थित आदिवासी बस्ती में एक विशेष सेवा एवं वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एकल विद्यालय के आचार्यों एवं सदस्यों के साथ एकल विद्यापीठ और हैप्पी डेज स्कूल की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से सहभागिता करते हुए आदिवासी बच्चों को गर्म कपड़े, मिठाई, फल, बिस्किट एवं पटाखों का वितरण किया तथा उनके साथ खुशियां साझा कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं एकल विद्यालय के सदस्यों ने बच्चों के बीच बैठकर उनसे आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर एकल विद्यालय की विशेषताओं, उसकी कार्यप्रणाली और इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई करने, एकल विद्यालय से जुडऩे और शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया गया। एकल विद्यालय की संयोजक श्रीमती मजेजी अपने आचार्यों एवं समस्त सदस्यों के साथ बस्ती में पहुंचीं और बच्चों के बीच सेवा सामग्री का वितरण किया। वहीं हैप्पीडेज स्कूल के राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाते हुए सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया। 

इस आयोजन का उद्देश्य आदिवासी बस्ती के बच्चों के चेहरों पर दीपावली की खुशियां लाने के साथ उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोडऩे और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि त्योहारों की वास्तविक खुशी जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने और समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहयोग एवं अपनत्व पहुंचाने में निहित है।

No comments: