---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, October 26, 2026

भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी ने छतरी परिसर में मनाया शरदोत्सव, भजन-गजलों से सजी संगीतमय संध्या



चांदनी रात में सुमधुर गीतों और गजलों ने बांधा समां, अमृत रूपी खीर का प्रसाद ग्रहण कर लिया स्नेह भोज का आनंद

शिवपुरी। समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी द्वारा भारतीय परंपरा के अनुरूप शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्थानीय छतरी परिसर में भव्य शरदोत्सव का आयोजन किया गया। चांद की बिखरती रोशनी के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में भजन संध्या एवं गजल संध्या ने उत्सव को संगीतमय बना दिया। स्थानीय गायक संगीत शिक्षक श्री आत्माराम ने अपने सहयोगी संगीत एवं गायन कलाकारों के साथ सुमधुर गीतों और गजलों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानन्द एवं माँ भारती को पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ  वन्देमातरम गायन के साथ प्रारंभ हुआ साथ मां जीजाबाई राजमाता जी के चित्र पर माल्यार्पण कर परिषद सदस्यों ने उन्हें नमन किया! इस अवसर पर भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी के अध्यक्ष गणेश धाकड़, सचिव अमित सहगल एवं कोषाध्यक्ष विवेक शर्मा ने छतरी ट्रस्ट के प्रबंधक अशोक मोहिते तथा गायक कलाकारों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके पश्चात छतरी परिसर में चांदनी रात के बीच शरदोत्सव का आयोजन उल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

     कार्यक्रम के दौरान संस्था अध्यक्ष गणेश धाकड़ एवं सचिव अमित सहगल ने शरद पूर्णिमा के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय परंपराओं में शरद पूर्णिमा के विशेष स्थान का उल्लेख करते हुए ऐसे आयोजनों को सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संरक्षण और आपसी सद्भाव का माध्यम बताया। संगीतमय संध्या के समापन पर गायक कलाकारों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कैट के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर पवन जैन, संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी विपिन शर्मा, पूर्व विधायक प्रह्लाद भारती, घनश्याम सर्राफ, अशोक गोयल, साकेत गुप्ता, हेमंत ओझा, तरुण अग्रवाल, संदीप वशिष्ठ, सतीश शर्मा, मुकेश जैन मगरौनी, संजीव जैन, मनोज जैन, मनोज गुप्ता, उमेश मित्तल, हरिशरण गुप्ता, देवेन्द्र शर्मा, पंकज अरोरा, नीरज गोयल एवं संजीव गुप्ता सन्नी सहित बड़ी संख्या में परिषद के सदस्य एवं महिला सदस्य उपस्थित रहीं। शरदोत्सव के समापन पर सभी उपस्थितजनों ने शरद पूर्णिमा के अवसर पर परंपरानुसार अमृत रूपी खीर का प्रसाद ग्रहण किया तथा स्नेह भोज का आनंद लिया। अंत में संस्था सचिव अमित सहगल ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments: