---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, October 22, 2026

अग्रवाल समाज बदरवास की नवीन कार्यकारिणी का गठन, गोपालदास अग्रवाल पुन: बने समाज अध्यक्ष


शिवपुरी-
अग्रवाल समाज बदरवास की नवीन कार्यकारिणी के गठन को लेकर अग्रवाल धर्मशाला में समाजजनों की एक सामान्य सभा आयोजित की गई। बैठक में समाज के विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श के साथ नवीन कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा हुई। सामान्य सभा में उपस्थित सभापति कमलेश जैन के मार्गदर्शन में समाजजनों ने सर्वसम्मति से गोपालदास अग्रवाल ठेकेदार को पुन: अग्रवाल समाज बदरवास का अध्यक्ष मनोनीत किया। अध्यक्ष के रूप में उनके पुन: मनोनयन की घोषणा होते ही उपस्थित समाजजनों ने तालियों की गडग़ड़ाहट से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। पुन: अध्यक्ष चुने जाने पर गोपालदास अग्रवाल ने समस्त अग्रवाल समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज का विकास, एकता और समाजजनों के हित में कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी समाजजनों के सहयोग से समाज को और अधिक मजबूत एवं संगठित बनाने का विश्वास दिलाया। 

सभापति कमलेश जैन की मौजूदगी में नवीन कार्यकारिणी का भी गठन किया गया, जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद स्वरूप बिंदल, उपाध्यक्ष जलज जैन, कोषाध्यक्ष विजय कुमार बंसल, सचिव जिनेन्द्र जैन, सहसचिव ओमप्रकाश जैन, मीडिया प्रभारी आशीष सिंघल (बिट्टू), कार्यकारिणी सदस्य सहित 22 सदस्यीय कार्यकारिणी बनाई गई। नवीन कार्यकारिणी के गठन पर समस्त अग्रवाल समाज बदरवास की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि नवीन कार्यकारिणी समाज की एकता, सेवा एवं विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेगी।

No comments: