शिवपुरी- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया पी.जी.कॉलेज शिवपुरी की अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष और प्राध्यापक डॉ मंजुलता गर्ग को राज्यपाल के आदेश से क्रांतिवीर तात्याटोपे विश्वविद्यालय गुना में सामाजिक विज्ञान विषयों का डीन नियुक्त किया गया है। यह महाविद्यालय के लिए ही नहीं अपितु पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पवन कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ जी.पी.शर्मा, डॉ पुनीत कुमार, डॉ गजेंद्र सक्सेना, डॉ महेंद्र कुमार, डॉ गुलाब सिंह, डॉ मंजु वर्मा, डॉ साधना रघुवंशी, डॉ पल्लवी शर्मा, डॉ शालिनी राय, डॉ.मीनू पांडे, डॉ शिखा झा आदि ने महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है और श्रीमती गर्ग को शुभकामनाएं देते हुए सभी ने उम्मीद जतायी कि इस निर्णय से नव स्थापित क्रांति वीर तात्याटोपे विश्वविद्यालय गुना के सामाजिक विज्ञान विषयों में न केवल शोध एवं रचनात्मकता को बढ़ावा मिलेगा बल्कि पाठ्यक्रम को सामयिक बनाने के कार्य को भी गति मिलेगी। बता दें कि मैडम गर्ग अर्थशास्त्र विषय में एम फिल और पीएच डी हैं तथा जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर और क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय गुना में पंजीकृत पीएच डी शोध मार्गदर्शक भी हैं।

No comments:
Post a Comment