---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, October 18, 2026

सेंट झेवियर पब्लिक स्कूल में प्रथम गरबा एवं डांडिया प्रतियोगिता का भव्य आयोजन





पावनी नामदेव को बेस्ट परफॉर्मर गल्र्स व अभिनव परिहार को मिला बेस्ट परफॉर्मर बॉयज़ का पुरूस्कार

शिवपुरी।सेंट झेवियर पब्लिक स्कूल, राजपुरा रोड, शिवपुरी में प्रथम बार गरबा एवं डांडिया प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे परिधानों, पारंपरिक संगीत और गरबा-डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को आकर्षक एवं यादगार बना दिया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली, जिससे यह आयोजन बेहद सफल रहा।

प्रतियोगिता में पावनी नामदेव को बेस्ट परफॉर्मर गर्ल्स तथा अभिनव परिहार को बेस्ट परफॉर्मर बॉयज़ का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं, सभी प्रतिभागी समूहों के उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उत्साह को प्रोत्साहित करते हुए सभी समूहों को बेस्ट ग्रुप के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण रघुबीर गुप्ता एवं श्रीमती किरण गुप्ता द्वारा किया गया, जो नवोदय विद्यालय में शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। इस अवसर पर उनकी सुपुत्री पूनम गुप्ता, जो सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट एवं माननीय राष्ट्रपति की पीएसओ हैं, उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए बच्चों के उत्साह, प्रतिभा और आत्मविश्वास की सराहना की। कार्यक्रम में डॉ. दिव्यांशु गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। 

कार्यक्रम में विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती सुनीता मिश्रा एवं डॉ. सुयश मिश्रा एवं प्राचार्या शमा बानो ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन, उत्साह और सामूहिक सहभागिता का मूल्यांकन किया तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन सुश्री उन्नति मिश्रा द्वारा किया गया। आयोजन ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामूहिक आनंद से जोडऩे का सराहनीय कार्य किया। विद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने का संकल्प व्यक्त किया।

No comments: