एसोसिएशन अध्यक्ष श्रीमती आरजू सक्षम जैन सहपत्नी हुए शामिल, गरबा-डांडिया की विशेष प्रस्तुति आजशिवपुरी। शहर के मानस भवन के सामने गांधी पार्क में आयोजित श्री नवदुर्गा महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम गरबा-डांडिया की शुरुआत माता रानी की स्थापना के साथ हुई। 11 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ यह धार्मिक आयोजन लगातार जारी है। महोत्सव में प्रतिदिन श्रद्धा और भक्ति के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें 12 अक्टूबर को महा आरती, धनुची आरती डॉक्टर नमिता प्रदीप विश्वास जी मातृशक्ति द्वारा थाली सजाओ प्रतियोगिता रखी गई इसी क्रम में 13 तारीख को महर्षि दोनों की आरती के उपरांत रंगोली प्रतियोगिता और कृष्ण रासलीला गरबा डांडिया किया गया 14 अक्टूबर को भाग्य माता रानी जागरण क्रम में 15 अक्टूबर को लाइव गरबा डांडिया की विशेष प्रस्तुति का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।
महोत्सव स्थल पर मां दुर्गा का भव्य दरबार सजाया गया है। आकर्षक साज-सज्जा और भक्तिमय वातावरण के बीच प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। गरबा-डांडिया की प्रस्तुतियां आयोजन का विशेष आकर्षण बनी हुई हैं। पारंपरिक नृत्य और संगीत के माध्यम से श्रद्धालु मां दुर्गा की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर मां अंबे एसोसिएशन के अध्यक्ष सक्षम जैन अपनी धर्मपत्नी के साथ शामिल हुए। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि नवरात्र का पर्व शक्ति की आराधना, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं। गरबा-डांडिया जैसे कार्यक्रम हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ नई पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति से जोडऩे का कार्य करते हैं। उन्होंने मां दुर्गा से सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। आयोजन समिति द्वारा महोत्सव को व्यवस्थित एवं भव्य स्वरूप देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। समिति के अध्यक्ष सक्षम जैन, कार्यकारी अध्यक्ष गजेंद्र शिवहरे, उपाध्यक्ष डी.पी. शर्मा, सचिव प्रवीण पांडेय, कोषाध्यक्ष मनोज मिश्रा तथा सह कोषाध्यक्ष सुमित गुप्ता सहित अन्य सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।
मुख्य संयोजक डॉ. प्रदीप विश्वास, डॉ. सुषमा पांडेय एवं विवेक शिवहरे सहित संयोजक मंडल भी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे महोत्सव में परिवार सहित शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करें और धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाएं। 19 अक्टूबर तक चलने वाले इस महोत्सव में आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

.jpeg)

.jpeg)

No comments:
Post a Comment