---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, October 13, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में ईव्हीएम गोदाम का किया निरीक्षण


शिवपुरी-
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम वेयरहाउस का नियमित भौतिक सत्यापन किया जाता है। गुरूवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पित वर्मा ने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शिवपुरी स्थित ईव्हीएम गोदाम का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी  द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में भौतिक सत्यापन किया गया।

निरीक्षण में प्रशासनिक अधिकारी एवं तकनीकी दल पूरी तरह मुस्तैद रहा। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग निंगवाल, नोडल ईव्हीएम सतेंद्र कुशवाह, मास्टर ट्रेनर एस.एस. खंडेलवाल, सहायक अधीक्षक सुरेंद्र सिंह यादव तथा स्टोर कीपर पुनीत गुप्ता उपस्थित रहे। सत्यापन के दौरान गोदाम में रखी ईवीएम मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव तथा आयोग के निर्धारित मानकों का जायजा लिया गया। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष गोदाम को खोलकर पूरी पारदर्शिता के साथ मशीनों का भौतिक सत्यापन संपन्न कराया गया, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।

No comments: