---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, October 9, 2026

कार की छत पर बैठे होने की वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर 6 कार चालकों के खिलाफ 05-05 हजार रुपये काटे चालान


शिवपुरी-
सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शिवपुरी पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में लगातार कार्यवाही की जा रही है, जिसके तहत जगह-जगह पर यातायात जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन कराया जा रहा है एवं यातायात नियमों का पालन नहीं करने बालों के खिलाफ पुलिस द्वारा चालानी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर कुछ व्हीडियो वायरल हुए जिसमें कुछ लोग कारों की छतों पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं, जो सरासर यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, उक्त व्हीडियो का संज्ञान लेते हुये पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा वाहन चालोकों की पहचान कर चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. डी. प्रजापति एवं सीएसपी सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक रणवीर यादव के द्वारा अपनी यातायात टीम एवं कोतवाली पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल व्हीडियो में वाहनों के नंबर को ट्रेस किया गया, ट्रेस करने के बाद उक्त वाहन चालकों से संपर्क कर उन्हें थाना यातायात पर बुलाया गया। उक्त कार्यवाही में 6 कारों पर 5000-5000 हजार रुपए का कुल 30000 जुर्माना किया गया है। संबंधित वाहन स्वामियों द्वारा अपने किए गए कृत्य पर माफी मांगी एवं भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने के लिए कहा एवं यातायात पुलिस द्वारा उन्हें भविष्य में यातायात नियमों के पालन करने के लिए निर्देश दिए।

इन वाहन मालिकों पर हुई कार्यवाही
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल में वाहन देखे गए उन्हें टे्रस करते हुए उनके वाहन मालिक यातायात थाना पहुंचे जिसमें आनंद गुर्जर पुत्र जगराम गुर्जर उम्र 24 साल निवासी पुरानी शिवपुरी, कमलेश पुत्र हल्कूराम रजक उम्र 56 साल निवासी शिवपुरी, चेतन पुत्र राजेन्द्र भार्गव उम्र 27 साल निवासी मोहनी सागर कालौनी शिवपुरी, आकाश शर्मा पुत्र अरुण शर्मा उम्र 30 साल निवासी रंग महल शिवपुरी, वाहन संदेश पुत्र मस्तराम उम्र 19 साल निवासी कोटा भगोरा शिवपुरी, दिलीप धाकड पुत्र दौलतराम उम्र 32 साल निवासी माधव नगर शिवपुरी शामिल है।

No comments: