---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, October 6, 2026

सेवा सप्ताह : लायंस क्लब शिवपुरी साउथ ने नि:शक्तजनों को कराया भोजन




सेवा सप्ताह के क्रम में माधव चौक हनुमान मंदिर पर हुआ फूड फॉर हंगर आयोजन

शिवपुरी। लायंस क्लब शिवपुरी साउथ द्वारा सेवा सप्ताह के क्रम में माधव चौक स्थित हनुमान मंदिर परिसर में जरूरतमंद एवं नि:शक्तजनों को भोजन कराकर फूड फॉर हंगर सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया और सेवा कार्य के माध्यम से मानवता का संदेश दिया। कार्यक्रम में लायंस क्लब शिवपुरी साउथ के एरिया लीडर पीएमजेएफ लायन पवन जैन, जोन चेयरपर्सन सौरभ सांखला, अध्यक्ष रवि कुमार गोयल, सचिव सुनील बीसानी, कोषाध्यक्ष अर्पित बंसल, सेवा सप्ताह चेयरपर्सन कृष्ण मोहन गोयल सहित क्लब के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अध्यक्ष रवि कुमार गोयल ने कहा कि लायंस क्लब का मूल उद्देश्य सेवा के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुंचाना है। सेवा सप्ताह के अंतर्गत क्लब द्वारा विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिनका उद्देश्य समाज में सहयोग, संवेदना और मानवता की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को भोजन कराना केवल एक सेवा कार्य नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का परिचायक है। क्लब आगे भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर करता रहेगा। कार्यक्रम में राजेंद्र शिवहरे, निशा गुप्ता, मयंक भार्गव, संजय अग्रवाल, रवींद्र गोयल, विनय गुप्ता, पंकज जैन, मुकेश जैन, प्रवीण जैन, संदीप वर्मा, लव अग्रवाल, संकेत गोयल, सतीश अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, नारायण राठौर, विवेक अग्रवाल, हेमंत नागपाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

मातृशक्ति की भी रही सहभागिता
सेवा कार्य में क्लब की मातृशक्ति ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान मीरा गोयल, नीलम बीसानी, डॉली बंसल, ऋतु गोयल, मंजू अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, सपना अग्रवाल, ऋचा गुप्ता, प्रियंका भार्गव, मेघा जैन, अरती शुक्ला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सचिव सुनील बीसानी ने सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं मातृशक्ति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा कार्य तभी सफल होता है, जब सभी का सामूहिक सहयोग और सहभागिता मिले। उन्होंने सेवा सप्ताह के आगामी कार्यक्रमों में भी इसी प्रकार सक्रिय भागीदारी की अपील की।

No comments: