छत्रपति साहूजी महाराज हॉकी क्लब के 3 खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयनशिवपुरी। अपनी स्टिक के जादू और शानदार मैदानी खेल के दम पर छत्रपति साहूजी महाराज हॉकी क्लब के होनहार खिलाडिय़ों ने एक बार फिर जिले का परचम लहराया है। क्लब के तीन प्रतिभावान खिलाडिय़ों आर्यन जाटव, किशन कुमार और वरूण करोसिया का चयन राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
अपनी स्टिक से विपक्षी टीमों को छकाने वाले इन खिलाडयि़ों की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 10 अक्टूबर तक मंदसौर (मध्य प्रदेश) में आयोजित की जाएगी, जहां ये तीनों खिलाड़ी अपनी स्टिक की कलाबाज़ी से अपने टीम को जीत दिलाने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। खिलाडिय़ों के इस शानदार प्रदर्शन और चयन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी चंद्रशेखर बैमटे, जिला खेल अधिकारी डॉ. के.के. खरे, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष साहब सिंह कुशवाह,क्लब अध्यक्ष मंजू शिवहरे, सचिव राहुल नरवरिया, संजीव पांडे, गिरीश मिश्रा मामा, फीडर सेंटर कोच गीता लखेरा, खेलो इंडिया सेंटर कोच शैलेंद्र बुंदेला, उबेर आदिल, अजय बाथम, सुजीत करोसिया, रामपाल सिंह, राजू यादव (ग्वाल), इशांक चौरसिया, राधिका शिवहरे, रूबी रजक, शिवानी एवं नरेंद्र गोयल सहित क्लब के सभी सदस्यों और खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उम्मीद जताई है कि खिलाड़ी मंदसौर के मैदान पर भी अपनी स्टिक से गोलों की बरसात करेंगे और प्रतियोगिता जीतकर शिवपुरी का नाम रोशन करेंगे।

No comments:
Post a Comment