राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता पटियाला पंजाब के लिए हुआ चयनशिवपुरी-भोपाल के टी टी नगर स्टेडियम में आयोजित सी बी एस ई क्लस्टर में हैप्पीडेज स्कूल के एथलीटों ने हिस्सेदारी की और अच्छा प्रदर्शन किया। विद्यालय के खिलाड़ी शुभम दांगी ने 400 मी दौड़ में प्रथम स्थान एवं 200 मी दौड़ में द्वितीय स्थान, पूर्वा गुर्जर ने 200 मी दौड़ में द्वितीय स्थान एवं 400 मी दौड़ में द्वितीय स्थान, ज्योति राठौर ने 1500 मी दौड़ में द्वितीय स्थान एवं 3 किमी दौड़ में द्वितीय स्थान, अंशुमान राजपूत ने हाई जंप में तृतीय स्थान एवं बालिकाओं की 4.400 मी रिले दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर 8 मैंडल्स प्राप्त किये रिले टीम में जानवी मिश्रा, अंशिका मेहता, ज्योति राठौर एवं पू्र्वा गुर्जर थे। इस प्रतियोगिता के बाद शुभम दांगी, पूर्वा गुर्जर एवं ज्योति राठौर का चयन आगामी राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता पटियाला पंजाब के लिए हुआ है। विद्यालय संचालिका श्रीमती गीता दीवान, प्राचार्य श्रीमती अंजू शर्मा, एथलेटिक्स कोच मृदुल शर्मा, मनोज मितई, वर्षा कुशवाह, शाहीन बी, गिर्राज शर्मा, मनीष राठौर, भरत जाटव, चिंतन गुप्ता, एवं विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षकों ने बधाई दी एवं आगामी राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित कर अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

No comments:
Post a Comment