---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, October 6, 2026

निर्वाचन आयोग की धांधली के विरोध में लोकतंत्र बचाने इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन आज


शिवपुरी
-कांग्रेस पार्टी द्वारा देशभर में इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर मनाये जा रहे लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी द्वारा गठबंधन दलों के साथ मिलकर वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता विजय चौकसे ने प्रेस रिलीज में बताया कि आज 07 अक्टूबर 2026 (बुधवार) को  दोपहर 02 बजे माधव चौक चौराहा, गांधी आश्रम के सामने शिवपुरी पर इंडिया गठबंधन के दलों द्वारा धरना देकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा, उसके उपरांत पैदल मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंच कर निर्वाचन आयोग की धांधलियों के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने इंडिया गठबंधन के सभी दलों एवं कांग्रेस के सभी वर्गों से आग्रह किया है कि वह अपने समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस लोकतंत्र बचाओ अभियान में अपनी सहभागिता निभाएं।

No comments: