---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, October 6, 2026

बच्चों और महिलाओं को जिला पंचायत अध्यक्ष ने खिलाई एल्वेडाजॉल की गोली


कृमि मुक्ति दिवस का हुआ शुभारंभ

शिवपुरी-जिला मुख्यालय पर कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव द्वारा बच्चों और महिलाओं को कृमि नाशक एल्वेडाजॉल की टेबलेट खिलाकर आदर्श आंगनवाडी केन्द्र मदकपुरा पर किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर द्वारा जानकारी में बताया गया है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार कलेक्टर अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन में जिले में कृमि मुक्ति दिवस 6 अक्टूबर 2026 का आयोजन समस्त शासकीय, अशासकीय विधालयों, महाविधालयों, तकनिकी शिक्षण केन्द्रों, मदरसों, आंगनवाडी केन्द्रों तथा स्वास्थ्य संस्थानों पर मनाया गया। जिसके अंतर्गत 1 से 19 बर्ष के बच्चों एवं 20 से 50 बर्ष की महिलाओं को कृमि नाशक एल्वेडाजॉल टेबलेट खिलाई गई। 

अभियान के अंतर्गत प्रशिक्षित शिक्षकों, आंगनवाडी कार्यकर्ता, सीएचओ, चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने गोली के से होने वाले स्वास्थ्य लाभों को भी हितग्राही महिला एवं बच्चों को समझाया और कहा कि बर्ष में दो बार हर 6 माह के अंतराल से कृमि नाशक एल्वेडाजॉल की टेबलेट चबाकर खाना चाहिए। 1 बर्ष से बच्चों को आधी गोली पीसकर देना श्रेष्ठकर है। जिला मुख्यालय पर आयोजित कृमि मुक्ति दिवस के आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव ने भी बच्चों व महिलाओं का उत्साहवर्धन कर एल्वेडाजॉल की गोली खाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ रोहित भदकारिया, डीपीएम डॉ शीतल व्यास, डीसीएम जितेन्द्र पटेल, आशा कार्यकर्ता, एएनएम सहित महिला बाल विकास विभाग से सीडीपीओ, आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायका  उपस्थित रहीं।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर मदकपुरा आंगनबाड़ी केंद्र के सामने कचरे का ढेर देख जिला पंचायत अध्यक्ष हुई नाराज
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया, लेकिन अभियान की शुरुआत ही गंदगी के बीच हुई। वार्ड क्रमांक 16 मदकपुरा आंगनबाड़ी केंद्र और शासकीय माध्यमिक स्कूल प्रांगण में कचरे और गंदगी का माहौल देखने को मिला। इसी परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाने पहुंचीं। मौके पर मौजूद गंदगी और कचरा देखकर वे खुद नाराज हो गईं। आंगनबाड़ी केंद्र के सामने और स्कूल प्रांगण में फैली गंदगी के बीच बच्चों को दवा खिलाई गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गंदगी के कारण बच्चे पहले से ही बीमारी का शिकार हो रहे हैं और नगर पालिका द्वारा यहां सफाई अभियान नहीं चलाया जाता। कृमि मुक्ति के लिए दवा तो खिलाई जा रही है, लेकिन आसपास की गंदगी ही बीमारियों को न्योता दे रही है।

No comments: