---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, October 1, 2026

विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सीआरपीएफ परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित




आईजी राजीव कुमार ठाकुर व मेडीकल डीन डॉ.ईला गुजरिया की रही विशेष उपस्थित, बढ़ाया रक्तदाताओं का मनोबल

शिवपुरी- विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सीआरपीएफ परिसर, शिवपुरी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ. गुजारिया मैम, डीन ,जीएमसी शिवपुरी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित एवं पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में योगदान देना था। शिविर के दौरान सीआरपीएफ के अधिकारियों, जवानों एवं अन्य उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी दानदाताओं को उनके मानवीय एवं सामाजिक योगदान के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में राजीव कुमार ठाकुर, पुलिस महानिरीक्षक/ प्राचार्य सीआईएटी स्कूल, सीआरपीएफ शिवपुरी ने कहा कि रक्तदान महादान है, एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। स्वस्थ एवं पात्र व्यक्तियों को नियमित अंतराल पर स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान श्रीमती डॉक्टर अपराजिता तोमर विभाग, अध्यक्ष पैथोलॉजी विभाग ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। 

इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों से रक्तदान के प्रति भ्रांतियों को दूर करने और समाज में नियमित स्वैच्छिक रक्तदान की भावना को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया। शिविर के सफल आयोजन में सीआरपीएफ परिसर के नीरज मीणा, उप कमांडेंट पवन कुमार सिंह, सहायक कमांडेंट डॉ शिल्पा सुपेकर, डॉ हेमलता मौर्य मेम अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों तथा संबंधित चिकित्सा दल का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

No comments: