मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह रावत ने बढ़ाया खिलाडिय़ों का उत्साहशिवपुरी। श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर स्थित शूटिंग अकादमी में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में शिवपुरी के नवांकुर खिलाडयि़ों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में नन्हें निशानेबाजों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपने सटीक निशानों से उपस्थित लोगों को प्रभावित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भूपेंद्र सिंह रावत, अध्यक्ष लघु उद्योग भारती शिवपुरी एवं पटेल एंड संस, पड़ोरा, उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छोटी उम्र में बच्चों में खेलों के प्रति यह लगन और अनुशासन उनके उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाडयि़ों को शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत ओझा, जिला खेल अधिकारी डॉ के.के.खरे एवं हॉकी कोच वकार रोहिला, हनी जाट सहित शूटिंग कोच याकूब सर भी मौजूद रहे।
इस सभी ने खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाया और खेलों में निरंतर अभ्यास एवं अनुशासन के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान मप्र शासन की पूर्व खेल मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया के प्रति भी आभार व्यक्त किया गया, जिनकी दूरदर्शी सोच से शिवपुरी को मिली खेल सुविधाएं नई पीढ़ी की प्रतिभाओं को आगे बढऩे का अवसर प्रदान कर रही हैं। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसी खेल अधोसंरचना बच्चों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करा रही है। आयोजकों एवं अतिथियों ने सभी प्रतिभाशाली खिलाडयि़ों, उनके कोचों और शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

.jpeg)

No comments:
Post a Comment