---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, October 18, 2026

जिला बास्केटबॉल संघ शिवपुरी द्वारा 27 अक्टूबर को इंटर-स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन


शिवपुरी।
जिला बास्केटबॉल संघ शिवपुरी के तत्वावधान में आगामी 27 अक्टूबर को श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल परिसर स्टेडियम, शिवपुरी में इंटर-स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। पात्रता के लिए खिलाडयि़ों का जन्म वर्ष 2009 या उसके बाद होना अनिवार्य है।

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालयीन स्तर पर बास्केटबॉल को प्रोत्साहित करना तथा युवा खिलाडयि़ों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है। प्रतियोगिता फीबा के नियमों के अनुसार आयोजित होगी। खिलाडिय़ों को सुबह 8 बजे रिपोर्ट करना होगा तथा स्कूल पहचान पत्र, जन्मतिथि प्रमाण और खेल किट साथ लाना अनिवार्य रहेगा। इस आयोजन को लेकर पूर्व बास्केटबॉल खिलाडिय़ों रजनीश ढींगरा, हरविंदर भाटिया, संजीव ढींगरा, उत्तम व्यास, अभय प्रताप सिंह, अनिल सरीन, ऊदल सिंह गुर्जर, महेंद्र बाथम, नरेंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, सत्येंद्र राठौर, तरुण तोमर एवं प्रताप तोमर का प्रोत्साहन प्राप्त हो रहा है। जिला खेल अधिकारी डॉ. के.के. खरे का मार्गदर्शन भी खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण है। जिला बास्केटबॉल संघ ने जिले के सभी विद्यालयों से प्रतियोगिता में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। टूर्नामेंट के संदर्भ में धर्मेंद्र शिवहरे, टूर्नामेंट समन्वयक, जिला बास्केटबॉल संघ शिवपुरी से मोबाइल: 8349214092 पर संपर्क किया जा सकता है।

No comments: