---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, October 14, 2026

सतनवाड़ा वन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर वन विभाग की कार्यवाही, दो ट्रैक्टर जब्त


करईवारा में वनभूमि पर अवैध जुताई करते ट्रैक्टर पकड़ा, सकलपुर में पत्थर बोल्डर का अवैध परिवहन करते दूसरा ट्रैक्टर जब्त

शिवपुरी। वनभूमि पर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वन परिक्षेत्र सतनवाड़ा की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए वन क्षेत्र में अवैध जुताई करने तथा वनभूमि से पत्थर बोल्डर का अवैध परिवहन करने के मामलों में दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं। दोनों मामलों में वन विभाग द्वारा वैधानिक कार्यवाही की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीएफओ सुधांशु यादव एवं एसडीओ शैलेंद्र तोमर के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र सतनवाड़ा के रेंजर माधव सिंह सिकरवार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने पहली कार्यवाही बीट करईवारा के कक्ष क्रमांक पीएफ-933 में की। यहां वन क्षेत्र में अवैध रूप से जुताई करते हुए लाल रंग का महिंद्रा 265 डीआई ट्रैक्टर मय कल्टीवेटर पकड़ा गया। वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर को जब्त कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की। इस कार्यवाही में लक्ष्मी कुमार यादव, पंचायत सचिव सतनवाड़ा, गिरीश कांकर, वनरक्षक करईवारा, रामेश्वर धाकड़, वनरक्षक धमकन, पप्पू सोनी, विजय कुशवाह एवं विनोद कुशवाह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, दूसरी कार्यवाही सतनवाड़ा वन परिक्षेत्र की बीट सकलपुर के कक्ष क्रमांक पीएफ-932 में की गई। यहां वनभूमि से वनोपज के रूप में पत्थर बोल्डर का अवैध परिवहन करते हुए लाल रंग का महिंद्रा 575 डीआई ट्रैक्टर मय ट्रॉली पकड़ा गया। वन विभाग की टीम ने उक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई की। वन विभाग द्वारा वनभूमि पर अवैध गतिविधियों तथा वन संपदा के अनधिकृत दोहन एवं परिवहन को रोकने के लिए निगरानी रखी जा रही है। विभाग की इन कार्रवाइयों से वन क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई का संदेश दिया गया है।

सेवा भारती करेगी 501 कन्याओं का पूजन, 16 अक्टूबर को मानस भवन में होगा आयोजन
शिवपुरी। सेवा भारती शिवपुरी द्वारा नवरात्रि में घरों में होने वाले कन्या पूजन को सामूहिक रूप दिया जा रहा है। शहर के मानस भवन में 16 अक्टूबर को सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन की खास बात यह है कि एक ही स्थान पर 501 कन्याओं का पूजन किया जाएगा। सेवा भारती के विभाग समन्वयक अर्जुन सिंह दांगी ने बताया कि कार्यक्रम 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे शुरू होगा। आयोजन की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। संस्था ने समाज के लोगों से कार्यक्रम में सहभागी बनने और कन्या शक्ति के सम्मान के लिए आगे आने की अपील की है।

No comments: