---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, October 9, 2026

महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव : विशाल म्यूजिकल अंताक्षरी का आयोजन, प्रतिभागियों ने दिखाया बुद्धि-विवेक








गरबा-डांडिया एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज रात 8 बजे से गांधी पार्क मैदान में होगा आयोजित

शिवपुरी। मध्यदेशीय अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत आज शनिवार 10 अक्टूबर को गांधी पार्क मैदान में रात्रि 8 बजे से गरबा-डांडिया एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में अग्रवाल महिला समिति के तत्वावधान में विशाल म्यूजिकल अंताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छह टीमों के छह-छह प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत जितेंद्र जैन गोटू सहित समाज की कार्यकारिणी के पदाधिकारी मौजूद रहे। 

इस दौरान इस अंताक्षरी प्रतियोगिता का सफल संचालन समाज के कुशल मंच संचालक राजेश गोयल रजत, गणेश गुप्ता, महामंत्री कुलदीप जैन एवं श्रीमती रेनु भरत अग्रवाल व श्रीमती संगम अग्रवाल के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। महाराजा अग्रसेन के जीवन पर आधारित इस अनूठी अंताक्षरी में प्रतिभागियों ने अपने बुद्धि-विवेक और स्मरण शक्ति का परिचय दिया। प्रतियोगिता में लॉटरी के माध्यम से टीमों का निर्धारण किया गया। तीन विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया, जबकि शेष तीन टीमों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।

प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में श्रीमती बबीता जैन एवं पत्रकार संजीव जैन बांझल उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में 5100 रुपये की राशि समाज के नवयुवा विक्की गोयल (बैराड़ वाले) द्वारा प्रदान की गई। द्वितीय पुरस्कार 3100 रुपये पूर्व अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता (तिघरी वाले) तथा तृतीय पुरस्कार 2100 रुपये ट्रांसपोर्टर राकेश गुप्ता (छर्च वाले) ने प्रदान किया। इसके अतिरिक्त शेष तीन टीमों के प्रतिभागियों को 1100-1100 रुपये की राशि विक्की गोयल (बैराड़ वाले) द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की गई। 

कार्यक्रम में मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सुमित कुमार गुप्ता (ख्यावदा वाले), महामंत्री कुलदीप जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिंकेश अग्रवाल ठेईया, श्रीमती रेणु भरत अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, श्रीमती अंजू गोयल, श्रीमती संगम अग्रवाल, सहमंत्री वैभव अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, प्रचार मंत्री मनीष गुप्ता, रेणु नीरज गोयल सहित समाज की कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी अशोक अग्रवाल एवं सुरेन्द्र जैन बंटी ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं प्रतिभा आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

बिना प्याज के व्यंजन बनाकर दिखाई पाक कला की प्रतिभा
मीडिया प्रभारी अशोक अग्रवाल एवं सुरेन्द्र जैन बंटी ने बताया कि अग्रसेन जयंती महोत्सव के अंतर्गत अग्रोदय महिला मंडल द्वारा 'यम्मी स्टार्टर क्वीनÓ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्रतिभागियों ने बिना प्याज के स्वादिष्ट, आकर्षक एवं रचनात्मक व्यंजन तैयार कर अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में वर्षा जैन ने प्रथम, प्रतिभा अग्रवाल ने द्वितीय तथा ज्योति गुप्ता एवं पूनम जैन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक के रूप में श्रीमती इंद्रा रत्नेश जैन एवं श्रीमती नीलम जिनेश उपस्थित रहीं।

राजस्थानी परिधानों में महिलाओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
इसके अलावा अग्रवाल मित्र मंडल द्वारा राजस्थानी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 16 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं एवं युवतियों ने राजस्थानी परिधानों में सजकर विभिन्न राजस्थानी गीतों पर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में गरिमा गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि श्रीमती आरती एवं ईशिता जैन संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। चारुल मंगल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर 70 वर्ष की आयु में विशेष नृत्य प्रस्तुति देने वाली श्रीमती सरोज जैन का भी सम्मान किया गया।

No comments: