---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, November 19, 2026

साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश का श्रीकृष्ण सरल स्मृति आयोजन संपन्न




श्रीकृष्ण सरल राष्ट्र के नायक, राष्ट्रभक्ति के पर्याय थे : विकास दवे

शिवपुरी। साहित्य अकादमी, संस्कृति परिषद एवं संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश के तत्वावधान में राष्ट्रकवि श्रीकृष्ण सरल की स्मृति में 'राष्ट्रभक्ति ले हृदय में, संघर्ष शक्ति देते हैंÓ विषय पर स्मृति आयोजन शिवपुरी के मधुरम स्वीट्स में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में साहित्यकारों, जनप्रतिनिधियों एवं साहित्यप्रेमियों ने श्रीकृष्ण सरल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को स्मरण करते हुए उनके राष्ट्रप्रेम, संघर्ष और साहित्यिक योगदान पर विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश के निदेशक डॉ. विकास दवे ने कहा कि साहित्य अकादमी द्वारा नरसिंहपुर, राजगढ़ अथवा शिवपुरी जैसे स्थानों पर श्रीकृष्ण सरल स्मृति आयोजन किया जाना इस बात का प्रमाण है कि सरल केवल किसी एक स्थान के नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश और देश के नायक थे। वे राष्ट्रभक्ति के पर्याय थे। उनके जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेकर अपने जीवन को उन्नत बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 'राष्ट्रभक्ति ले हृदय में, संघर्ष शक्ति देते हैंÓ विषय इसलिए रखा गया है, ताकि सरल के जीवन से प्रेरणा लेकर हम राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझें और उनके अनुरूप आगे बढ़ें। ग्वालियर से आईं डॉ. आद्या दीक्षित ने बीज वक्तव्य में कहा कि जिन व्यक्तियों ने देश के लिए अपना जीवन अर्पित किया, उनके विचारों और आदर्शों पर हम कितना खरे उतर पाए हैं, इसका मूल्यांकन हमारी अंतरात्मा ही कर सकती है। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में रचना पाठ एवं संक्षिप्त उद्बोधन हुआ। इसमें गोविंद अनुज, हेमलता चौधरी, जया गुप्ता ग्वालियर, विपिन साहिल, हिमांशु शर्मा ग्वालियर, आशीष पटेरिया, प्रदीप अवस्थी, श्याम बिहारी सरल, श्याम शास्त्री, शरद गोस्वामी एवं अंजली गुप्ता ने अपनी रचनाओं एवं विचारों के माध्यम से श्रीकृष्ण सरल को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती प्रज्ञा जैन ने किया तथा आभार संयोजक आशुतोष ओज ने व्यक्त किया। इस अवसर पर वंदना शिवहरे एवं टीम तथा आकर्षित शर्मा को सम्मानित किया गया।

No comments: