---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, November 20, 2026

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का पोहरी नगर में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत





पोहरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आगमन पर नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत सत्कार किया गया। जहां माधव-ज्योति इंटरनेशनल स्कूल में स्व.माधवराव सिंधिया मूर्ति का अनावरण करने आये केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के आगमन पर नगर परिषद अध्यक्ष रश्मि-नेपाल वर्मा द्वारा पोहरी मुख्य बाजार में, जनपद संघ अध्यक्ष एड अरविंद वर्मा दुल्हारा द्वारा खिन्नी पुल निज निवास पर पूर्ब राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा ने व नायरा पेट्रोल पंप पर पार्षद राजकुमारी-शैलेन्द्र धाकड़ के नेतृत्व में भव्य व आतिशी स्वागत सत्कार किया। जहां लोगो ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया का पुष्पहार व फलो से तोलकर जमकर आतिशबाजी कर भव्य स्वागत सत्कार किया। भटनवार सरपंच संजय अवस्थी द्वाा अवस्थी ट्रेडर्स पर हजारों समर्थको के साथ केंद्रीय मंत्री सिंधिया को पुष्पमाला पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान सरपंच संजय अवस्थी द्वारा अन्नकूट भण्डारे का भी आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणजनों ने प्रसादी ग्रहण की।

No comments: