---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, November 20, 2026

क्षत्रिय महासभा का दीपावली मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव 22 नवंबर को क्षत्रिय भवन पर


शिवपुरी।
क्षत्रिय महासभा जिला शिवपुरी द्वारा दीपावली मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन 22 नवंबर, रविवार को नवनिर्माणाधीन क्षत्रिय भवन पर किया जाएगा। आयोजन को लेकर विगत दिवस शिवप्रताप सिंह कुशवाह के निवास पर महासभा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

महासभा द्वारा देवउठनी एकादशी के अवसर पर क्षत्रिय भवन पर देव उठान का धार्मिक आयोजन किया गया, इस अवसर पर विधि-विधान से पूजन का कार्य गजेन्द्र सिंह जादौन द्वारा संपन्न कराया गया। इसी क्रम में 22 नवंबर को दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक दीपावली मिलन एवं अन्नकूट महोत्सव आयोजित होगा। कार्यक्रम में भगवान का पूजन एवं अन्नकूट का भोग महेश सिंह भदौरिया द्वारा संपन्न कराया जाएगा। इसके पश्चात सामूहिक प्रसादी एवं समाजजनों का मिलन होगा। महासभा का उद्देश्य धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव, पारिवारिक आत्मीयता एवं सामाजिक एकता को मजबूत करना है। क्षत्रिय भवन को समाज के सामूहिक परिवार के रूप में विकसित करने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण पहल है। महासभा ने समस्त क्षत्रिय समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवाओं एवं सभी परिवारों से दोनों आयोजनों में सपरिवार उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

No comments: