---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, October 22, 2026

श्री करणी सेना के अभिषेक सिंह रघुवंशी बने मध्यप्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष



शिवपुरी।
श्री करणी सेना संगठन द्वारा अभिषेक सिंह रघुवंशी को मध्यप्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेन्द्र सिंह राणा ने 21 अक्टूबर 2026 को नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। नियुक्ति पत्र के अनुसार, अभिषेक सिंह रघुवंशी, पिता जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, निवासी शिवपुरी को मध्यप्रदेश में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। संगठन ने उनसे अपेक्षा जताई है कि वह संगठन के उद्देश्यों, अनुशासन एवं नियमों का पालन करते हुए समाजहित में निष्ठापूर्वक कार्य करेंगे। इस नियुक्ति से शिवपुरी सहित मध्यप्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है। अभिषेक सिंह रघुवंशी को नई जिम्मेदारी मिलने पर समर्थकों एवं शुभचिंतकों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

No comments: