---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Friday, October 16, 2026

जिला चिकित्सालय में मधुहारी क्लिनिक हुआ प्रारंभ


शिवपुरी-
जिला चिकित्सालय शिवपुरी में टाइप-1 डायबिटीज रोगियों की विशेष देखभाल हेतु समर्पित मिशन मधुहारी क्लीनिक का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश द्वारा डायबिटीज के रोगियों के चिन्हाकन एवं उपचार विशेष अभियान मिशन मधुहारी प्रारंभ किया गया। जिले में डायबिटीज टाइप 1 के रोगियों के चिन्हाकन एवं उपचार हेतु विशेष क्लिनिक जिला चिकित्सालय शिवपुरी के शिशु रोग विभाग में प्रारंभ किया गया है। जिसका उद्धाटन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर उनके द्वारा शिशु रोग विशेषज्ञ एवं मेडिसिन विशेषज्ञों को विशेष प्राथमिकता देते हुए रोगियों के उपचार एवं स्क्रीनिंग के निर्देश दिए गए। उद्घाटन के अवसर पर 4 मरीजों का पंजीयन कर उन्हें ग्लूकोमीटर, इंसुलिन पेन तथा महीने भर हेतु रेगुलर एवं ग्लार्जिन इंसुलिन के साथ आवश्यक उपयोग सामग्री प्रदान की गई। इस समर्पित क्लिनिक के माध्यम से पंजीकृत मरीजों का प्रतिमाह फॉलो-अप किया जाएगा और उन्हें कॉल करके नियमित परामर्श व स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. आर. पी. चैहान, एनसीडी नोडल डॉ. सुरेश पिप्पल, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अतुल वर्मा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक धाकड़ एवं नर्सिंग ऑफिसर मिस पूजा राठौड़ उपस्थित रहे।

No comments: