---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, October 1, 2026

18वीं बटालियन के दो अधिकारियों को डीआईजी अलोक कुमार ने दी भावभीनी विदाई


शिवपुरी-
शहर के एबी रोड़ स्थित चंदनपुरा में संचालित 18वीं बटालियन (एस.ए.एफ) परिसर के दो अधिकारियों के स्थानांतरण के साथ ही संस्थान के डीआईजी/सेनानी आलोक कुमार के द्वारा माल्यार्पण करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान 18वीं बटालियन के दो अधिकारी-कर्मचारी ए.एस.आई. परशुराम तमंग एवं प्र.आर. चन्द्रप्रकाश को बटालियन के डीआईजी/सेनानी आलोक कुमार सिंह ने भावभीनी विदाई दी जिनके बारे में डीआईजी/सेनानी आलोक कुमार ने संक्षिप्त में उनके द्वारा लगभग 13 वर्ष एवं 41 वर्ष की सेवापूर्ण का उल्लेख किया गया एवं दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाऐं दी गई, साथ ही स्वस्थ रहने की सलाह देते हुए डीआईजी आलो कुमार ने दोनों ही अधिकारी-कर्मचारियों का माल्यार्पण कर पुलिस स्मृति चिह्न, शॉल-श्रीफल, मिष्ठान एवं सूटकेस भेंट किया गया। इस अवसर पर बटालियन के सुरेन्द्र सिंह, एसएम प्रिंस सिकरवार एवं स्टेनो समस्त अनुसचिवीय बल, प्र.आर. एवं आरक्षक उपस्थित रहे।

No comments: