---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, October 1, 2026

दूरसंचार वाहिनी, भातिसीपु बल में हिंदी पखवाड़े का समापन


शिवपुरी-
दूरसंचार वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में राजीव लोचन शुक्ल, उप महानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी की अध्यक्षता में हिंदी पखवाड़ा 2026 का समापन समारोह आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि दूरसंचार वाहिनी द्वारा 14 सितम्बर 2026 को हिंदी दिवस मनाया गया तथा 29 सितम्बर 2026 तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। हिंदी पखवाड़े के दौरान राजभाषा हिंदी के विकास एवं प्रसार हेतु वाहिनी में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी। सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता तथा उसके उत्तरोत्तर प्रयोग में गति लाने के लिए वाहिनी परिसर में हिंदी निबंध, स्वरचित कविता, राजभाषा ज्ञान एवं प्रशासनिक शब्दावली ज्ञान, टिप्प्णी एवं आलेखन तथा हिंदी व्याकरण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

उक्त प्रतियोगिताओं में न केवल जवानों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया बल्कि अधीनस्थ अधिकारियों ने भी बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। उक्त प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राजीव लोचन शुक्ल, उप महानिरीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। हिंदी पखवाड़े के समापन समारोह के अवसर पर उप महानिरीक्षक, दूरसंचार वाहिनी द्वारा सभी से अपील की गई कि राजभाषा नीति के कार्यान्वयन में सभी बलकर्मी पूर्ण सहयोग प्रदान करें। केंद्र सरकार की आधिकारिक भाषा के तौर पर हिंदी हमारी राजभाषा है, जिसे हम सभी ने मिलकर राष्ट्रभाषा बनाना है। अंत में उप महानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा हिंदी की विविध प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी कर्मियों को शाबाशी व बधाई दी।

No comments: