---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, September 28, 2026

'यूजीसी रॉल बैक के समर्थन में सर्व समाज संगठन का 4 अक्टूबर विशाल जनजागरण रैली व जनसभा


शिवपुरी।
राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन, जिला शिवपुरी के तत्वावधान में आगामी 4 अक्टूबर, रविवार को दोपहर 2 बजे सिद्धेश्वर मेला ग्राउंड, शिवपुरी में विशाल जनजागरण रैली एवं जनसभा आयोजित करने की घोषणा की गई है। आयोजन को लेकर जारी पोस्टर में संगठन ने विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया है।

पोस्टर के अनुसार संगठन की प्रमुख मांगों में आरक्षण आर्थिक आधार पर लागू करने, यूजीसी रॉल बैक एससी/एसटी एक्ट में संशोधन, सवर्ण आयोग का गठन, मुफ्तखोरी बंद कर लोगों को रोजगार देने, जनता के टैक्स के पैसे के दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई तथा यूपीआई भुगतान पर एमडीआर टैक्स वापस लेने की मांग शामिल है। इसके अलावा सामाजिक उत्थान के लिए बनाई जाने वाली सरकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को दिए जाने की मांग भी रखी गई है। साथ ही प्रचार प्रभारी के रूप में लोकेंद्र सिंह वैस को जिम्मेदार सौंपी गई है। आयोजकों ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की है। पोस्टर पर कार्यक्रम के आयोजक के रूप में राष्ट्रभक्त सवर्ण समाज संगठन, जिला शिवपुरी (म.प्र.) का उल्लेख किया गया है। कार्यक्रम के लिए संगठन द्वारा विभिन्न संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं।

No comments: