---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, September 21, 2026

युवक-युवती परिचय सम्मेलन को लेकर ओझा समाज युवक मंडल की बैठक


शिवपुरी
। ओझा समाज युवक मंडल मध्यप्रदेश (पंजीकृत) के तत्वावधान में आगामी युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारी, संरक्षक मंडल, महिला मंडल, वरिष्ठ समाजजन एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

बैठक का शुभारंभ ईश्वर के श्रीचरणों में पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की विषयवस्तु संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बबलेश राज ओझा द्वारा रखी गई। इस दौरान उपस्थित समाजबंधुओं एवं महिला मंडल ने अपने-अपने सुझाव एवं विचार प्रस्तुत किए। बैठक में समाज के युवक-युवतियों को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराने तथा परिचय सम्मेलन को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित समाजजनों ने परिचय सम्मेलन के आयोजन को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में अधिक से अधिक समाजबंधुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही। कार्यक्रम की आगामी तैयारियों एवं जिम्मेदारियों को लेकर पुन: बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में संरक्षक मंडल से भगवत गुरु झा, ब्रजमोहन ओझा (सेवानिवृत्त पीएचई), हरगोविंद ओझा (सेवानिवृत्त आर्मी), शिवकुमार झा एवं कैलाश ओझा उपस्थित रहे। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में गोविंद ओझा, टिंकल झा, एडवोकेट कृष्णकांत झा (प्रदेश सचिव), मुनेश झा (प्रदेश प्रचार संयोजक), राज ओझा (प्रदेश अध्यक्ष), नीरज ओझा, दीपू ओझा, कपिल ओझा एवं शिवम ओझा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। महिला मंडल की ओर से रामबाई ओझा, सकुन ओझा, उर्मिला ओझा, अनीता झा, राधा ओझा (प्रदेश उपाध्यक्ष), सुषमा ओझा (प्रदेश कोषाध्यक्ष), गौरी ओझा सहित अन्य मातृशक्ति उपस्थित रहीं। बैठक में समाज की एकता, संगठन को मजबूत करने तथा युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोडऩे को लेकर सभी ने अपने विचार साझा किए। अंत में उपस्थित सभी समाजबंधुओं एवं महिला मंडल के सुझावों और विचार-विमर्श के साथ बैठक का समापन किया गया।

No comments: