---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, November 3, 2026

34 वर्षों के विश्वास के साथ विजयवर्गीय फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के नए शोरूम का हुआ भव्य शुभारंभ





महामंडलेश्वर श्री नीलमणि दास जी महाराज ने किया उद्घाटन, विधायक देवेंद्र जैन सहित गणमान्यजन रहे मौजूद, 34 साल–34 उपहार और मेगा डिस्काउंट ऑफर्स बने आकर्षण

शिवपुरी। शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान विजयवर्गीय फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के नवीन एवं भव्य शोरूम का शुभारंभ मंगलवार 3 नवंबर को हंस बिल्डिंग चौराहा, न्यू ब्लॉक स्थित प्रतिष्ठान परिसर में भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। प्रतिष्ठान के 34 वर्षों के गौरवशाली सफर और ग्राहकों के अटूट विश्वास को समर्पित इस नए शोरूम का शुभारंभ महामंडलेश्वर श्रीधाम वृंदावन श्री नीलमणि दास जी महाराज के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर महाराज श्री के विदेश से पधारे अनुयायी भी विशेष रूप से शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम श्री ठाकुर जी के विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इसके पूर्व महामंडलेश्वर श्री नीलमणि दास जी महाराज के प्रतिष्ठान पर आगमन पर विजयवर्गीय फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के संरक्षक एवं सेवानिवृत्त शिक्षक हरिशंकर विजयवर्गीय तथा शोरूम संचालक आशीष विजयवर्गीय एवं अभिषेक विजयवर्गीय ने आत्मीय स्वागत एवं अगवानी की। इसके पश्चात विशाल लाल वस्त्र से ढंके नवीन शोरूम का भव्य रूप से शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के साथ ही उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रतिष्ठान परिवार को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, पूर्व विधायक गणेश गौतम सहित शहर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं व्यवसायिक जगत से जुड़े अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवीन शोरूम का अवलोकन किया और प्रतिष्ठान की 34 वर्षों की व्यावसायिक यात्रा की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

नवीन शोरूम में गोदरेज इंटेरियो के ऑथराइज्ड शोरूम की विभिन्न आकर्षक वैरायटी भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यहां फर्नीचर की आधुनिक डिजाइन एवं विभिन्न रेंज को देखकर ग्राहकों ने विशेष रुचि दिखाई। गोदरेज के उत्पादों की गुणवत्ता, डिजाइन और उपलब्ध वैरायटी ने उपस्थित ग्राहकों का ध्यान आकर्षित किया। शोरूम में फर्नीचर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स की विस्तृत रेंज के साथ ग्राहकों को बेहतर खरीदारी अनुभव उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

उल्लेखनीय है कि विजयवर्गीय फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स पिछले 34 वर्षों से शिवपुरी के ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादों एवं विश्वसनीय सेवाओं के माध्यम से अपनी पहचान बनाए हुए है। इसी उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए प्रतिष्ठान द्वारा नए शोरूम के शुभारंभ पर ग्राहकों के लिए विशेष मेगा डिस्काउंट की व्यवस्था की गई है। साथ ही '34 साल–34 उपहार' की थीम पर बंपर लकी ड्रॉ का आयोजन भी आकर्षण का केंद्र है। दीपावली के अवसर पर विशेष दिवाली लॉन्च ऑफर्स के माध्यम से ग्राहकों को खरीदारी के विशेष अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में विजयवर्गीय फर्नीचर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक आशीष विजयवर्गीय ने समारोह में पधारे महामंडलेश्वर श्री नीलमणि दास जी महाराज, विदेश से आए उनके अनुयायियों, शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, सभी अतिथियों, गणमान्य नागरिकों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का 34 वर्षों से मिल रहा विश्वास और स्नेह ही प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी पूंजी है तथा भविष्य में भी बेहतर उत्पादों एवं सेवाओं के माध्यम से इस विश्वास को बनाए रखने का प्रयास जारी रहेगा।

No comments: