हैप्पीडेज स्कूल ने रोमांचक फाइनल में सेंट बेनेडिक्ट को हराकर जीती ट्रॉफीशिवपुरी- दून पब्लिक स्कूल में पहली बार आयोजित अंडर-14 इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन एक बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। फाइनल मैच में हैप्पीडेज स्कूल की टीम ने सेंट बेनेडिक्ट स्कूल को 4-3 से हराकर प्रतिष्ठित दून ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया। टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ब्लॉक खेल अधिकारी विवेक वर्धन शर्मा ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि स्वस्थ रहने और शारीरिक फिटनेस के लिए जीवन में किसी न किसी खेल से जुडऩा बेहद जरूरी है। रेडिएंट ग्रुप के डायरेक्टर शाहिद खान ने खिलाडिय़ों को सफलता के मूल मंत्र देते हुए टीम भावना, खेल भावना और अनुशासन के साथ खेलने की प्रेरणा दी। दून पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर डॉ. खुशी खान ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी स्कूलों, उनके कोचों और प्रबंधन का आभार व्यक्त किया और भविष्य में इससे भी बेहतर और बड़े स्तर पर आयोजन करने का वादा किया। यह दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट दून स्कूल के कोच समी खान के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अन्य सभी स्कूलों के कोचों ने दून पब्लिक स्कूल के खेल मैदान और बेहतरीन प्रबंधन की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा भविष्य में भी अपने स्कूलों की टीमों को इस आयोजन में भेजने का वादा किया।
रोमांचक रहा खिताबी मुकाबला
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां दोनों टीमों ने मैदान पर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैच के अंत तक दोनों टीमें बराबरी पर चल रही थीं, लेकिन खेल खत्म होने से ठीक दो मिनट पहले हैप्पीडेज स्कूल के कान्हा सेन ने एक शानदार फ्री-किक गोल दागकर अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी और ट्रॉफी हैप्पी डेज स्कूल के नाम कर दी।

आठ टीमों ने लिया था हिस्सा
दून पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय प्रथम इंटर-स्कूल अंडर-14 फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल आठ प्रतिष्ठित स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। नॉकआउट आधार पर खेले गए इस टूर्नामेंट में मुख्य रूप से हैप्पीडेज स्कूल, सेंट बेनेडिक्ट स्कूल, बाल शिक्षा निकेतन, ईस्टर्न हाइट स्कूल सहित कुल आठ टीमों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बाद हैप्पी डेज स्कूल और सेंट बेनेडिक्ट स्कूल ने फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment