शिवपुरी। अखिल भारतीय हैहय कलचुरी महासभा मध्यप्रदेश महिला इकाई में शिवपुरी की श्रीमती सीमा शिवहरे को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयनारायण चौकसे के अनुमोदन पर किया गया। मनोनीत होने पर श्रीमती सीमा शिवहरे ने महासभा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयनारायण चौकसे, राष्ट्रीय महामंत्री एम.एल. राय, संरक्षक श्रीमती पूनम चौकसे, संरक्षक श्रीमती मालती राय, महापौर, राष्ट्रीय सचिव हरिराम राय, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौकसे, प्रदेश महासचिव हरिओम राय तथा महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती कमलेश राय सहित सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment