15 लीटर अवैध शराब के साथ बाइक जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारशिवपुरी। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा तथा आबकारी उपायुक्त संदीप शर्मा के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में कोलारस क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान टीम ने कोलारस-भड़ौता रोड पर एक मोटरसाइकिल से 15 लीटर अवैध हाथभट्टी मदिरा बरामद की।
आबकारी वृत्त कोलारस प्रभारी बृजराज शर्मा के नेतृत्व में टीम रोड चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध रूप से परिवहन की जा रही अवैध मदिरा पकड़ी गई। टीम ने शराब के परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 जेडएन 6604 भी जब्त कर ली। जब्त शराब और वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 3 हजार रुपये बताई गई है। मामले में आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) एवं 49(क) के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस-आबकारी कार्रवाई में गोविंद पुत्र प्रेमनारायण केवट, निवासी ग्राम हरीपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में वृत्त प्रभारी बृजराज शर्मा के साथ आबकारी उपनिरीक्षक विनीत शर्मा, डॉ. तीर्थराज भारद्वाज, राहुल गुप्ता सहित आबकारी मुख्य आरक्षक, आरक्षक एवं सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
शिकायतों के बाद बढ़ाई निगरानी
जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार को लेकर प्राप्त शिकायतों और संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित कर लगातार सघन चेकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कड़ी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments:
Post a Comment