गणेश वंदना के साथ मनी से बुके बनाओ और प्रांतीय डांस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया दमशिवपुरी। मध्यदेशीय अग्रवाल समाज द्वारा स्थानीय मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला परिसर में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी माता लक्ष्मी के पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात मध्यदेशीय अग्रवाल समाज महिला समिति द्वारा गणेश वंदना की मनोहारी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मध्यदेशीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सुमत कुमार गुप्ता (ख्यावदा वाले) ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि परम पूज्य एवं वंदनीय महाराजा अग्रसेन जी के चरणों में नमन, उपस्थित सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं। उन्होंने मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन (गोटू), विशिष्ट अतिथि सुमित कुमार अग्रवाल, महाप्रबंधक मध्यप्रदेश विद्युत मंडल, अजीत जैन, अध्यक्ष मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला ट्रस्ट तथा मंचासीन समाजसेवी श्रीमती निशा गुप्ता का समाज की ओर से आत्मीय स्वागत किया।
महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर समाज के विभिन्न संगठनों अग्रोदय मंडल, अग्रवाल मित्र मंडल, अग्रसेन विकास परिषद एवं आदर्श महिला मंडल द्वारा आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं। इन प्रस्तुतियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेणु अग्रवाल, उपाध्यक्ष अंजू गोयल, महामंत्री संगम अग्रवाल, सहमंत्री पूजा अग्रवाल एवं प्रचार मंत्री रेणु गोयल की विशेष प्रस्तुति को सराहना मिली। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष सुमत कुमार गुप्ता के साथ महामंत्री कुलदीप जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिंकेश अग्रवाल ठेईया, श्रीमती रेनु भरत अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, श्रीमती अंजू गोयल, श्रीमती संगम अग्रवाल, सहमंत्री वैभव अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, प्रचार मंत्री मनीष गुप्ता, रेणु नीरज गोयल सहित समाज की कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।
मनी से सजाए आकर्षक बुके, चेतना अग्रवाल रहीं प्रथम
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में अग्रवाल आदर्श महिला संगठन द्वारा 'नोटों से बुके बनाओÓ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने शगुन में मिलने वाली राशि एवं उपहारों को आकर्षक तरीके से सजाते हुए बुके तैयार किए। इनमें महाराजा अग्रसेन की तस्वीर वाले नोटों से तैयार बुके को विशेष रूप से सराहा गया। प्रतियोगिता के फाइनल में पंजीकृत प्रतिभागी निकिता गुप्ता ने तृतीय, चारु मंगल ने द्वितीय तथा 06 नंबर की प्रतिभागी चेतना अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका में अतिथि मीनाक्षी गोयल एवं शिवानी गुप्ता रहीं।
मनी से सजाए आकर्षक बुके, चेतना अग्रवाल रहीं प्रथम
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में अग्रवाल आदर्श महिला संगठन द्वारा 'नोटों से बुके बनाओÓ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने शगुन में मिलने वाली राशि एवं उपहारों को आकर्षक तरीके से सजाते हुए बुके तैयार किए। इनमें महाराजा अग्रसेन की तस्वीर वाले नोटों से तैयार बुके को विशेष रूप से सराहा गया। प्रतियोगिता के फाइनल में पंजीकृत प्रतिभागी निकिता गुप्ता ने तृतीय, चारु मंगल ने द्वितीय तथा 06 नंबर की प्रतिभागी चेतना अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका में अतिथि मीनाक्षी गोयल एवं शिवानी गुप्ता रहीं।
अग्रवाल महिला महासभा द्वारा प्रांतीय नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रांतों की संस्कृति और परंपराओं पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरीं, ऋषिका अग्रवाल ने हरियाणवी गीत पर, खुशी गुप्ता ने मराठी अंदाज में लावणी नृत्य, वीणा जैन एवं अंजना जैन ने शिव-पार्वती पर संयुक्त नृत्य, चारु मंगल ने वेस्टर्न डांस, निधि गुप्ता ने राजस्थानी नृत्य तथा शिप्रा गोयल ने 'कश्मीर की कलीÓ एवं 'घुंघरूÓ पर नृत्य प्रस्तुत किया। पूजा गुप्ता ने गुजराती नृत्य, दीप्ति मंगल ने राधा-कृष्ण भक्ति पर आधारित प्रस्तुति तथा सुनीता अग्रवाल ने फिल्मी गीत 'आ जा सनम, मधुर चांदनी में हमÓ पर नृत्य प्रस्तुत किया। अंतिम प्रस्तुति रुचि गर्ग एवं अन्वी मित्तल द्वारा गरबा पर आधारित नृत्य की रही। अन्य प्रतिभागियों ने भी अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में रंग भर दिया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका शिखा बंसल एवं गरिमा गुप्ता ने निभाई। प्रतियोगिता में खुशी गुप्ता ने प्रथम तथा ऋषिका अग्रवाल ने द्वितीय व श्रीमती निधि गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती रेनु भरत अग्रवाल एवं श्रीमती संगम अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समाजबंधुओं में उत्साह और उमंग का माहौल बना दिया।





.jpg)
.jpg)

No comments:
Post a Comment