---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, October 6, 2026

थाना कोतवाली द्वारा 5.500 ग्राम गांजा के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार


शिवपुरी-
थाना कोतवाली पुलिस व्दारा अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये आरोपी से 5 किलो 500 ग्राम गांजा कीमती 75000रु. एवं एक मोटर साइकिल कुल कीमती 125000रु. का मसरुका जप्त किया गया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार धुर्वे के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित व्दारा टीम गठित की गयी और अग्रसेन नगर के सामने सिंहनिवास के पास फोरलाइन शिवपुरी पर वाहन चैकिंग लगायी गयी थी, जो दौराने वाहन चैकिंग एक काले रंग की मोटर साइकिल जो कठमई तिराहा तरफ से आ रही थी जिसे घेरकर पुलिस ने पकड़ा जो राजेश उर्फ आनंद पुत्र रामसेवक मिश्रा उम्र 56 साल नि.शिवगिर मंदिर के पास दतिया हाल छितरी रोड शिवपुरी मिला, बाईक पर बंधे हुये प्लास्टिक के कट्टे को चैक करने पर उसमें 5 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ और अपराध में मो.सा.क्र. एमपी33-जेडए-0948 को जब्त कर आरोपी के विरुध्द अप.क्र. 769/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया। आरोपी को पूर्व में भी थाना कोतवाली पर गांजा विक्रय करने के अपराध में पकडा गया था जो पूर्व में आरोपी पर अप.क्र. 201/18 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का दर्ज है। इस कार्यवाही में थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, उनि.आदित्य प्रताप सिंह राजावत, उनि.सुमित शर्मा, प्र.आर. विपिन भदौरिया, राजवीर सिंह, आर. सुमित सेंगर, शिवकुमार मीणा, अंकित शर्मा शामिल रहे।

No comments: