---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, October 18, 2026

मां अम्बे एसोसिएशन के नवदुर्गा महोत्सव में अंतरविद्यालयीन गरबा नृत्य प्रतियोगिता आयोजित









जूनियर वर्ग में बचपन ऋषिकुल ग्लोबल और सीनियर वर्ग में सुशील मॉन्टेसरी स्कूल ने हासिल किया प्रथम स्थान

शिवपुरी। मां अम्बे एसोसिएशन द्वारा आयोजित भव्य नवदुर्गा महोत्सव में अंतरविद्यालयीन गरबा नृत्य प्रतियोगिता के अंतर्गत धनुची आरती  आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और विद्यार्थियों के उत्साह का सुंदर संगम देखने को मिला। महा आरती के अवसर पर महिला समन्वय से मातृशक्ति के रूप में डॉ. सुषमा पांडेय, श्रीमती किरण उप्पल, श्रीमती रेखा राय सहित समिति की अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।  प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस दौरान कार्यक्रम में विधायक देवेंद्र जैन, मां अम्बे एसोसिएशन की अध्यक्ष सक्षम जैन एवं कार्यकारी अध्यक्ष गजेंद्र शिवहरे , विवेक शिवहरे,सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही। आयोजन को सफल बनाने में मुख्य संयोजकों और समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समिति के सदस्यों ने निभाई सक्रिय भूमिका
महोत्सव की व्यवस्थाओं में समिति के अध्यक्ष सक्षम जैन, कार्यकारी अध्यक्ष गजेंद्र विवेक  शिवहरे, उपाध्यक्ष , सचिव प्रवीण पांडेय, कोषाध्यक्ष मनोज मिश्रा एवं सह कोषाध्यक्ष सुमित गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। मुख्य संयोजक डॉ. प्रदीप विश्वास, डॉ. सुषमा पांडेय एवं विवेक शिवहरे सहित संयोजक मंडल के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में मां अम्बे एसोसिएशन अध्यक्ष श्रीमती आरजू सक्षम जैन, मुख्य संयोजक प्रियंका विवेक, कार्यकारी अध्यक्ष मीनाक्षी गजेंद्र शिवहरे एवं सचिव सना परवीन पांडेय सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे। व्यवस्थाओं में जसविंदर सिंह, मनोज मिश्रा एवं अमरीश  अग्रवाल रामबाबूशर्मा का भी सराहनीय योगदान रहा।

जूनियर एवं सीनियर वर्ग के परिणाम घोषित
धनुची आरती प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में ऋषि ग्लोबल स्कूल ने प्रथम, हैप्पी डेज स्कूल ने द्वितीय तथा किडजी, किन्नी नाका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में सुशील मॉन्टेसरी स्कूल ने प्रथम, हैप्पी डेज स्कूल ने द्वितीय तथा रंगढ़ रेनबो स्कूल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

विजेता टीमों को दिए गए आकर्षक पुरस्कार
प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग की प्रथम विजेता टीम को 11,000 रुपये का पुरस्कार कामेश शिवहरे, आबकारी ठेकेदार की ओर से प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार 5,100 रुपये चावला एंड कंपनी के इंद्रजीत चावला की ओर से तथा तृतीय पुरस्कार 3,100 रुपये मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल की प्राचार्य श्रीमती मीनाक्षी की ओर से दिया गया। जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार 11,000 रुपये मधुराम स्वीट्स के देव शिवहरे की ओर से, द्वितीय पुरस्कार 5,100 रुपये अग्रवाल सुपर स्टोर के धर्मेंद्र अग्रवाल की ओर से तथा तृतीय पुरस्कार 3,100 रुपये न्यू संस्कार पब्लिक स्कूल एवं मदर हॉस्टल के गजेंद्र शिवहरे की ओर से प्रदान किया गया। विजेता टीमों के साथ-साथ अन्य प्रतिभागी टीमों को भी प्रोत्साहित करने के लिए सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

No comments: