---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Monday, October 26, 2026

जिला अभिभाषक संघ ने धूमधाम से मनाया महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव



न्यायालय परिसर में हुआ दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण, अधिवक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन और आदर्शों को किया नमन

शिवपुरी। जिला अभिभाषक संघ शिवपुरी द्वारा महर्षि वाल्मीकि का जन्मोत्सव आज जिला न्यायालय परिसर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एडवोकेट विजय तिवारी के नेतृत्व में साथी अधिवक्ताओं के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया तथा पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। 

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन, उनके महान व्यक्तित्व एवं भारतीय साहित्य में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि को आदर्शों, ज्ञान और मानवीय मूल्यों का प्रतीक बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि वाल्मीकि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुई। इसके पश्चात उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने पुष्प अर्पित कर महर्षि वाल्मीकि के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का भाव देखने को मिला। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश गुप्ता, श्याम सुंदर गोयल, भवन कृष्ण दंडोतिया, जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष एडवोकेट विजय तिवारी, सचिव दुर्गेश धाकड़ सहित अनेक अधिवक्तागण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अभिभाषक संघ अध्यक्ष विजय तिवारी ने आयोजन में सहभागिता करने वाले सभी अधिवक्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments: