मातृशक्ति ने संभाली आयोजन की कमान, भक्ति और उल्लास से सराबोर रही शामशिवपुरी। लॉयंस क्लब शिवपुरी साउथ द्वारा 25 अक्टूबर की शाम स्थानीय होटल पारस रेजिडेंसी में शरद पूर्णिमा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भजन संध्या, डांडिया और संगीतमय हाउजी के आयोजन ने शाम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में जहां भजनों की मधुर स्वर लहरियों ने वातावरण को भक्तिमय बनाया, वहीं डांडिया और हाउजी ने सदस्यों के बीच उत्साह और उमंग का संचार किया। इस आयोजन की खास बात यह रही कि कार्यक्रम का संपूर्ण संयोजन क्लब की मातृशक्ति ने किया। महिलाओं ने आयोजन की व्यवस्थाओं से लेकर कार्यक्रम के संचालन तक अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए शरद पूर्णिमा की खुशियां साझा कीं। भक्ति, संगीत और मनोरंजन से सजी इस शाम ने क्लब के सदस्यों को आपसी मेल-मिलाप और सौहार्द को प्रगाढ़ करने का अवसर प्रदान किया।
कार्यक्रम में क्लब के वरिष्ठ सदस्य निर्मल बंसल, जोन चेयरपर्सन सौरभ साखला, एरिया लीडर पीएमजेएफ पवन जैन, अध्यक्ष रवि कुमार गोयल, सचिव सुनील बीसानी एवं कोषाध्यक्ष अर्पित बंसल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर अंकुर अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, दीपक गोयल, दीपेश अग्रवाल, गंगाधर गोयल, हेमंत नागपाल, जयदीप माहेश्वरी, जितेंद्र सिंह राणा, गिरिराज ओझा, कृष्ण मोहन गोयल, मयंक भार्गव, मुकेश शुक्ला, नारायण राठौर, पारस जैन, पवन गुप्ता, पवन जैन, प्रवीण जैन, रवींद्र गोयल, संजीव जैन, सतीश अग्रवाल, संदीप वर्मा, विनय गुप्ता, विवेक अग्रवाल, ग्रीस जैन, पंकज जैन, संजय अग्रवाल, दीपक गुप्ता, नितिन साखला, एबिट गुप्ता, राजेश जैन एवं सतीश मंगल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को बनाया खास
कार्यक्रम में शिखा अग्रवाल, कमुद अग्रवाल, रेनू गोयल, प्रीति अग्रवाल, सीमा गोयल, लीना नागपाल, सुरेखा माहेश्वरी, कोमल राणा, कुसुम ओझा, ऋतु गोयल, प्रियंका भार्गव, आरती शुक्ला, सुमति बंसल, शोभा जैन, आरती शर्मा, प्रगति जैन, नीतू गुप्ता, मोनिका जैन, मीरा गोयल, ममता जैन, मंजू अग्रवाल, उषा मंगल, पूजा वर्मा, सोनाली साखला, नीलम बीसानी, वर्षा जैन, ऋचा गुप्ता, मेघा जैन, सपना अग्रवाल, ज्योति गुप्ता, डॉली बंसल, दीपिका साखला, गरिमा गुप्ता, रुचि जैन एवं भारती जैन सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। भजन संध्या की भक्तिमयता, डांडिया की उमंग और संगीतमय हाउजी के मनोरंजन ने पूरे आयोजन को उल्लासपूर्ण बना दिया। क्लब के सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करते हुए शरद पूर्णिमा उत्सव का आनंद लिया।

No comments:
Post a Comment