पुरानी शिवपुरी बजरिया मोहल्ले में किफायती दामों पर मिलेंगे पुरुषों के आकर्षक परिधान, दीपावली पर मिलेंगे विशेष ऑफरशिवपुरी। शहर के पुरानी शिवपुरी स्थित बजरिया मोहल्ला क्षेत्र में पुरुषों के कपड़ों के नवीन प्रतिष्ठान बालाजी कलेक्शन का शुभारंभ भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष होतम बघेल द्वारा किया गया। इस नवीन प्रतिष्ठान पर ग्राहकों के लिए किफायती दामों में कपड़ों की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध कराई गई है। बालाजी कलेक्शन पर जींस, शर्ट, टी-शर्ट, लोअर, पैंट सहित पुरुषों के लिए अनेक प्रकार के आकर्षक परिधान उपलब्ध हैं। प्रतिष्ठान के शुभारंभ अवसर पर पहुंचे अतिथियों एवं ग्राहकों ने दुकान पर उपलब्ध कपड़ों की विभिन्न वैरायटी का अवलोकन किया और अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी भी की। ग्राहकों ने यहां उपलब्ध कपड़ों की विविधता और किफायती कीमतों की सराहना की।
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष होतम बघेल ने प्रतिष्ठान की सराहना करते हुए कहा कि शहर में इस प्रकार के नए प्रतिष्ठानों के खुलने से ग्राहकों को बेहतर विकल्प मिलते हैं। उन्होंने बालाजी कलेक्शन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा स्वयं भी यहां खरीदारी की। आगामी दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए बालाजी कलेक्शन पर ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर भी उपलब्ध रहेंगे, जिससे लोग त्योहार के अवसर पर अपनी पसंद के परिधान किफायती दामों में खरीद सकेंगे। इस दौरान मीडिया साथी भगवत सिंह बघेल, रामनिवास बघेल, नीरज, अनिल, अभिषेक, राघवेंद्र, वीरेंद्र, पुष्पा, अरविंद, हृदेश, पवन, दुर्गेश, ओम, सीताराम, कप्तान आदि मौजूद रहे। यहां प्रतिष्ठान बालाजी कलेक्शन, बजरिया मोहल्ला, पुरानी शिवपुरी (मध्य प्रदेश) पर खरीदारी एवं जानकारी के लिए ग्राहक मोबाइल 6378579350 (नीरज बघेल) एवं 7067594761 (अनिल बघेल) पर संपर्क कर सकते हैं।

No comments:
Post a Comment