---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Thursday, November 5, 2026

केदारनाथ से प्रथम मूर्ति लेकर शिवपुरी पहुंचे विनय दास जी महाराज, ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ भव्य स्वागत



ओम नम: शिवाय शिवलोक धाम आश्रम में जल्द होगी 12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना, अंचल के धर्मप्रेमियों को मिलेंगे दर्शन लाभ

शिवपुरी। श्री श्री 1008 श्री विनय दास जी महाराज के पावन सानिध्य में चारों धाम की धार्मिक यात्रा संपन्न कर केदारनाथ से प्रथम मूर्ति लेकर शिवपुरी आगमन हुआ। इस अवसर पर महाराज श्री एवं मुख्य यजमान लल्लू कुशवाहा सहित यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। आगमन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

यह धार्मिक आयोजन शिवपुरी के कत्थामिल स्थित ओम नम: शिवाय शिवलोक धाम आश्रम, हैप्पी डेज स्कूल परिसर से जुड़ा हुआ है। यहां जल्द ही 12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना की जाएगी। इस धार्मिक पहल से शिवपुरी सहित आसपास के अंचल के धर्मप्रेमियों और श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन एवं पूजन का सौभाग्य प्राप्त होगा। इस धार्मिक यात्रा एवं आयोजन में मुख्य यजमान के रूप में लल्लू कुशवाहा एवं श्रीमती शारदा देवी, अमरदीप कुशवाहा एवं श्रीमती सुखिया बाई, नारायण यादव, गुलाब यादव, पवन शर्मा, विस्सू कुशवाह तथा श्रीमती सुनीता कुशवाहा की विशेष सहभागिता रही। केदारनाथ से प्रथम मूर्ति लेकर महाराज श्री का शिवपुरी आगमन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था और प्रसन्नता का विषय रहा। 12 ज्योतिर्लिंगों की स्थापना को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्सुकता है।

No comments: