शिवपुरी- त्योहारों के इस खास मौसम में चारों तरफ उल्लास का माहौल है। इसी क्रम में शिवपुरी पब्लिक स्कूल में दिवाली का पर्व बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों और विद्यार्थियों ने दीपोत्सव के इस पावन अवसर पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्कूल परिसर को एक नई रौनक दी।कक्षाओं को सजाया और बनाई आकर्षक रंगोली
दिवाली के इस विशेष आयोजन की शुरुआत बच्चों द्वारा कक्षाओं की सजावट से हुई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए कक्षाओं को रंग-बिरंगे फूलों, झालरों और पेपर क्राफ्ट से बेहद सुंदर ढंग से सजाया। इसके साथ ही स्कूल के प्रांगण और कक्षाओं के बाहर छात्र-छात्राओं ने मिलकर एक से बढ़कर एक मनमोहक रंगोलियां बनाईं। रंग-बिरंगे रंगों से सजी इन रंगोलियों ने हर किसी का मन मोह लिया और विद्यालय की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए।
उमंग के साथ फोड़े पटाखे और बांटी खुशियां
सजावट और रंगोली प्रतियोगिताओं के बाद बच्चों ने शिक्षकों की देखरेख में दिवाली का जश्न मनाया। इस दौरान बच्चों ने सुरक्षित तरीके से फुलझडयि़ां जलाईं और दीपावली की खुशी का इजहार किया। सभी के चेहरे खुशी से खिले हुए थे और पूरा स्कूल परिसर बच्चों की हंसी-ठिठोली से गूंज उठा। शिक्षकों ने बच्चों को दिवाली के इस पर्व पर पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने और सुरक्षित तरीके से त्योहार मनाने का संदेश भी दिया। इस प्रकार शिवपुरी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पूरे उत्साह और उल्लास के साथ दीपावली का यह पर्व मनाकर आपसी प्यार और भाईचारे का संदेश दिया।

.jpg)

No comments:
Post a Comment