मनोनयन पर संस्था सदस्यों ने माल्यार्पण कर किया स्वागतशिवपुरी। समाजसेवी संस्था लायंस क्लब शिवपुरी साउथ के लिए गौरव का विषय है कि क्लब के पूर्व अध्यक्ष सौरभ सांखला को लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जोन-1 में जोन चेयरपर्सन (जेडसी) पद पर मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन के साथ होटल पीएस में क्लब के सभी सदस्यों ने माल्यार्पण कर सौरभ सांखला का स्वागत किया।
बता दे कि लायंस क्लब शिवपुरी साउथ की आयोजित कैबिनेट बैठक में कैबिनेट सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से सौरभ सांखला के नाम की अनुशंसा जोन चेयरपर्सन पद हेतु प्रांतपाल महोदय, डिस्ट्रिक्ट 3233 श्व-1 को भेजी गई थी। इसके उपरांत प्रांत नेतृत्व द्वारा उनके नाम को संबंधित रीजन के जोन चेयरपर्सन (जेडसी) पद पर मनोनीत किया गया। जेडसी के रूप में सौरभ सांखला के मनोनयन पर क्लब की पीएसटी टीम, कोर टीम, समस्त क्लब परिवार तथा शहर की विभिन्न सामाजिक एवं सेवा संस्थाओं के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। सभी ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सेवा कार्यों को नई गति और दिशा मिलेगी।
जेडसी बने सौरभ सांखला ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए प्रांतपाल, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट, लायंस क्लब शिवपुरी साउथ की कैबिनेट, पीएसटी टीम, कोर टीम, क्लब परिवार एवं सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह मनोनयन उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव के साथ करेंगे तथा लायंस इंटरनेशनल के सेवा कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।


No comments:
Post a Comment