---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, July 29, 2026

विश्व प्रकृति संरक्षण एवं टाइगर डे पर दून पब्लिक स्कूल में भव्य आयोजन

रेंजर शुभी जैन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ सेमिनार, जागरूकता रैली और पेंटिंग प्रतियोगिता




शिवपुरी।
सामाजिक, पर्यावरण एवं जनहितैषी मुद्दों पर सदैव अग्रणी रहने वाले दून पब्लिक स्कूल में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस एवं अंर्तराष्ट्रीय टाइगर डे के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माधव नेशनल पार्क (टाइगर रिजर्व) की मध्य रेंज रेंजर शुभी जैन उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए वन्यजीवों के आवास, जीवनशैली और पर्यावरण संतुलन से जुड़े सवालों के सहज उत्तर दिए। छात्रों को संबोधित करते हुए रेंजर शुभी जैन ने कहा, जंगलों में इंसानी हस्तक्षेप जितना सीमित रहेगा, प्रकृति उतनी ही समृद्ध होगी, समृद्ध और स्वस्थ जंगल ही मानव जीवन की खुशहाली का आधार हैं। कार्यक्रम के अंत में दून पब्लिक स्कूल के डायरेक्टरद्वय डॉ. खुशी खान एवं शाहिद खान ने मुख्य अतिथि रेंजर शुभी जैन का पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया तथा माधव टाइगर रिजर्व प्रबंधन एवं वन विभाग के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।


लघु फिल्म का प्रदर्शन और विचार गोष्ठी के साथ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
कार्यक्रम की शुरुआत में अखलाक खान ने आयोजन की पृष्ठभूमि और उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए माधव टाइगर रिजर्व तथा मानव-टाइगर सह-अस्तित्व पर आधारित एक प्रेरणादायक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई, जिसे बच्चों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक देखा। इसके साथ ही ककरवाया गाँव में रंगारंग जागरूकता रैली निकाली, प्रात: काल भारी बारिश के कारण शहर में प्रस्तावित रैली को स्थगित करना पड़ा, किंतु बारिश थमते ही विद्यार्थियों ने निकटवर्ती गाँव ककरवाया में एक भव्य और रंगारंग रैली निकाली, हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर बच्चों ने ग्रामीणों को प्रकृति संवर्धन और बाघ संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रकृति के रंग उकेरे जिसमें स्कूल परिसर में प्रकृति एवं टाइगर संरक्षण विषय पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में 60 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से वनों और वन्यजीवों की रक्षा का सुंदर संदेश दिया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

विशेष पोस्टर का विमोचन
इस अवसर पर टाइगर एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश देता एक विशेष पोस्टर भी जारी किया गया, जिसे विद्यालय के विद्यार्थियों के माध्यम से शहर के घर-घर तक पहुँचाया जा रहा है।

No comments: