संघ के अध्यक्ष ने कहा खाद्य सुरक्षा मानक अनुरूप फैट अनुसार हो दूध की सप्लाईशिवपुरी- शहर शिवपुरी ही एक मात्र ऐसा मुख्यालय है जहां हजारों की संख्या में होने वाले दूधिए अपनी मनमानी के लिए दूध डेयरी विक्रेताओं पर ही दबाब बनाते है और इसके लिए वह दूधिए हमेशा मावा अनुसार दूध के दाम तय करते है जो कि खाद्य सुरक्षा मानक अनुरूप उचित नहीं है, यही कारण है कि आए दिन दूधिए और दूध डेयरी विक्रेताओं में सामंजस्य ना बैठ पाने के कारण जनता को मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति के रूप में दूध की परेशानी का सामना करना पड़ता है, यह समस्या विकराल है इसे दूर करने के लिए शासन स्तर से कार्यवाही आवश्यक है और दुग्ध विक्रेता संघ शिवपुरी मंाग करता है कि अब से भविष्य में दूधियों का दूध खाद्य सुरक्षा मानक अनुरूप फैट के रूप में लिया जाए और उसी अनुसार दूध का मूल्य तय किया जाए ताकि दूधिए और दुग्ध विक्रेताओं दोनों ही व्यापार और जनता को शुद्ध व ताजा दूध प्राप्त हो सके। यह कहना है दूध डेयरी संचालकों के रूप में नवगठित दुग्ध विक्रेता संघ के अध्यक्ष राजकुमार शाक्य का जो स्थानीय कलेक्टे्रट सभागार में दुग्ध विक्रेता संघ की ओर से फैट अनुसार दूध के मूल्य तय किए जाने को लेकर कलेक्टे्रट पहुंचकर एडीएम दिनेशचंद्र शुक्ला को ज्ञापन सौंपते हुए प्रेस बयान जारी कर रहे थे। इस अवसर पर दुग्ध विक्रेता संघ शिवपुरी के प्रभारी आनंद राठौर, दीपक जैन, दीपेश राठौर सहित बड़ी संख्या में दूध डेयरी विक्रेता मौजूद रहे।
यह सौंपा ज्ञापन, रखी शुद्ध व ताजा दूध प्रदाय करने की मांग
कलेक्टे्रट परिसर में एडीएम को सौंपे ज्ञापन में दुग्ध विक्रेता संघ शिवपुरी अध्यक्ष राजकुमार शाक्य सहित समस्त दूध दुग्ध विक्रेता संघ ने बताया कि शुध्द व ताजा दोनो टाइम का दूघ एफएसएसएआई के मानक अनुसार मिले जिसके लिये दूध आपूर्तिकर्ताओं को एफएसएसएआई रजिस्ट्रेशन/लायसेंस प्रदाय किया जाए ताकि फैट और एसएनएफ अनुसार दुग्ध विक्रेतागण दूघ आपूर्तिकर्ताओ को 60/ रु प्रति लीटर देने के लिये तैयार है, जनस्वास्थ्य के हितो को ध्यान रखते हुए डेयरी व्यावसायियों शुध्द व ताज दोनो टाइम का एफएसएसएआई के तय मानककनुसार फैट व एसएनएफ के अनुरूप ही दूध उपलब्ध कराया जा सके एंव सभी दूध आपूर्तिकर्ताओ को अविलम्व एफएसएसएआई में लायसेंस प्रदाय कराया जाए।

No comments:
Post a Comment