---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, July 22, 2026

बड़े हनुमान मंदिर तुलसी आश्रम पर कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य शुभारंभ




आचार्य पं.नीलेश त्रिपाठी के मुखारविंद से होगा कथा का वाचन

शिवपुरी। श्रीराम जानकी तुलसी आश्रम बड़े हनुमान मंदिर पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष होने वाली श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन इस बार भी बड़े ही भव्य दिव्य और धूमधाम से किया जा रहा है। महामंडलेश्वर श्री पुरुषोत्तम दास जी महाराज के सानिध्य में होने जा रही इस कथा का वाचन आचार्य पं. नीलेश त्रिपाठी (अछरोनी वाले) के मुखारविंद से किया जाएगा। यह कथा 22 जुलाई 2026 बुधवार से प्रारंभ होकर 28 जुलाई तक चलेगी तत्पश्चात 29 जुलाई को पूर्ण आहुति के साथ गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु पूजन चरण पादुका पूजन एवं विशाल भंडारा यहां पर आयोजित किया जाएगा।

इस कथा के यजमान श्रीमती रामकली सुआलाल राठौर है और व्यवस्थापक महंत श्री घनश्याम दास जी महाराज हैं। कथा के प्रथम दिवस आज कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो धर्म प्रेमीजन देवियों सज्जनों ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। यह कलश यात्रा ठकुरपुरा से प्रारंभ होकर एबी रोड से चलती हुई बड़े हनुमान मंदिर पहुंची। रास्ते में पुष्प वर्षा और माल्यार्पण कर यजमान और आचार्य जी का कई जगह भव्य स्वागत हुआ। हमारे संवाददाता से हुई बातचीत के दौरान कथा का महत्व बताते हुए आचार्य पं.श्री नीलेश त्रिपाठी महाराज ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा अंधकार को नष्ट करने वाली भक्ति प्रदान करने वाली मोक्षदायिनी होकर समस्त जन का कल्याण करने वाली है। यह भक्तों के ऊपर तो कृपा करती ही है और अगर पापी मनुष्य भी इसकी शरण में आते हैं तो उनका भी सरलता से कल्याण हो जाता है कथा श्रवण से आदमी के जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव होते हैं भगवान की कृपा बरसने लगती है और जीवन आनंदमय होकर सुख से व्यतीत होता है।

No comments: