---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Tuesday, July 21, 2026

पोहरी अनुभाग में एसडीएम-तहसीलदारों ने किया स्कूल,आंगनवाड़ी व पीडीएस की दुकानों का किया औचक निरीक्षण


निरीक्षण के दौरान मिली खामियां,नोटिस जारी के निर्देश, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झिरी में अनुपस्थित मिले डॉक्टर

शिवपुरी/पोहरी-जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व तहसीलदारों को अनुभाग के स्कूल,आंगनवाड़ी केंद्र,पीडीएस दुकान सहित दस्तक अभियान का सघन निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया था। इसी क्रम में पोहरी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एसडीएम जेपी गुप्ता, बैराढ़ तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैश, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अजय परसेडिया द्वारा पोहरी अनुभाग के दर्जनभर से अधिक स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र पीडीएस दुकन,खाद्य गोदाम व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। जहा निरीक्षण के दौरान स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था,एमडीएम,व छात्र उपस्थिति में खासी खामियां मिली। अनियमितताओं को लेकर एसडीएम द्वारा नोटिस जारी करने की कार्यवाही की जा रही है।

अनुभाग के इन स्कूलों-आंगनवाड़ी केंद्रों व पीडीएस दुकानों का किया निरीक्षण
पोहरी अनुभाग में मंगलवार सुबह 11 बजे से एसडीएम जेपी गुप्ता,तहसीलदार द्रगपाल सिंह बैश व कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अजय परसेडिया द्वारा स्कूल,आंगनवाड़ी केंद्र के पीडीएस दुकानों का निरीक्षण किया। एसडीएम जेपी गुप्ता ने विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय कामलाखेड़ी का औचक निरीक्षण किया जिसमें 50 छात्रों में से केवल 20 छात्र उपस्थित मिले साथ ही एमडीएम वितरण में भारी अनियमितताएं मिली,विधालय में बच्चे बर्तन धोते मिले जिस पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नोटिस जारी करने की कहा है। बही ईजीएस विद्यालय आनन्दपुर (झिरी) का निरीक्षण किया जिसमें बेहतर शैक्षणिक व्यावस्थायॉ मिली विद्यालय में दर्ज 18 छात्रों में से केवल 11 छात्र उपस्थित मिले। बही विद्यालय में पदस्थ दोनों शिक्षक पढ़ाते हुए मिले जिस पर एसडीएम ने प्रसन्नता जाहिर की। इसी क्रम में आंगनबाड़ी केंद्र अतवेई का निरीक्षण किया, जहां केंद्र पर टीकाकरण होते हुए मिला इसी के साथ ही दस्तक अभियान का भी जायजा लिया जो सुचारू रूप से संचालित मिला।

No comments: