05 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को मिला कायाकल्प सांत्वना पुरूस्कारशिवपुरी-कयाकल्प अवार्ड में मध्यप्रदेश के सभी जिला अस्पतालों को पीछे छोडते हुए शिवपुरी जिला अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर व्यवस्थाओं में बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया है। जिसमें पुरूस्कार राशि के रूप में 15 लाख रूपए जिला अस्पताल को दीए जाऐंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश सरकार समय-समय पर स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पखरने के लिए विशेषज्ञ निरीक्षण दल को भेजा जाता है।
इस बर्ष लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश द्वार संयुक्त रूप से नामित किए विशेषज्ञ दल ने जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण किया जिसमें शिवपुरी जिला अस्पताल 94.4 अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। जिला अस्पताल शिवपुरी को शासन की ओर 15 लाख रूपए तथा प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिले के पांच सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीएचसी स्तर पर कायाकल्प अवार्ड के लिए चुने गए हैं उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बदरवास, कोलारस, पोहरी, सतनवाडा तथा खनियाधांना शामिल है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर ने कलेक्टर अर्पित वर्मा को आत्मीय मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जिला अस्पताल शिवपुरी के सिविल सर्जन, प्रबंधक सहित सम्पूर्ण स्टाफ और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के खंड चिकित्सा अधिकारियों सहित स्टाफ को शुभकामनाएं दी है।

No comments:
Post a Comment