---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Sunday, July 12, 2026

भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद द्वारा वृक्षारोपण महाअभियान संपन्न





मेडिकल कॉलेज परिसर में रोपे गए 51 पौधे

शिवपुरी-पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को चरितार्थ करते हुए भारत विकास परिषद, शाखा विवेकानंद द्वारा स्थानीय मेडिकल कॉलेज परिसर में एक वृहद वृक्षारोपण महाअभियान का सफल आयोजन किया गया। एक वृक्ष -एक जीवन, एक संकल्प-हरित भविष्य के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में प्रकृति और पर्यावरण को बचाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। इस महाअभियान में मुख्य अतिथि के रूप में मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. इला गुजारिया विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में परिषद के सदस्यों, मेडिकल स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए परिसर में 51 औषधीय एवं छायादार पौधे रोपे।
पर्यावरण संरक्षण से ही सुरक्षित है भविष्य : डीन डॉ. इला गुजारिया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. इला गुजारिया ने भारत विकास परिषद के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ और हरित भविष्य देना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पेड़ न सिर्फ हमें ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि धरती का संतुलन भी बनाए रखते हैं।
संयोजकों और पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस महाअभियान को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक डॉ. पंकज शर्मा, डॉ. मुकेश गुर्जर, डॉ. धर्मवीर शर्मा, डॉ. अमित गुप्ता एवं श्री अर्पित बंसल की सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद (शाखा विवेकानंद) के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह पवैया, सचिव अमित गोयल एवं कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह तोंगर सहित परिषद के वरिष्ठ सदस्य सीए विजय कुमार गुप्ता, एकांश मंगल, ललित गोयल, आकाश गुप्ता, वीनू गुप्ता, निशित गोयल, निखिल गोयल, अतुल जैन, नितिन मंगल, मोहित बढ़ाया एवं डॉ. रश्मि पवैया सहित कई गणमान्य नागरिक और चिकित्सक उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने न केवल पौधा लगाने का, बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी उचित देखभाल और संरक्षण करने का भी संकल्प लिया।

No comments: