---------------------------------News Website By 𝐑𝐚𝐣𝐮 𝐘𝐚𝐝𝐚𝐯--------------------------------

𝙎𝙝𝙞𝙫𝙥𝙪𝙧𝙞 𝙆𝙝𝙖𝙗𝙖𝙧

Wednesday, August 26, 2026

जबलपुर में आयोजित प्रतियोगिता में शिवपुरी की चकोर ने 100 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक, रचा इतिहास




शिवपुरी।
मप्र के राइट टाउन स्टेडियम, जबलपुर में बीती 21 से 23 अगस्त तक एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) द्वारा मध्यप्रदेश स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रतिभावान खिलाडयि़ों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20 एवं अंडर-23 आयु वर्ग के खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में शिवपुरी की होनहार एथलेटिक्स खिलाड़ी सुभद्रांगी सिंह सिकरवार उर्फ चकोर ने भी इस प्रतियोगिता में पहली बार हिस्सा लेते हुए 100 मीटर दौड़ के मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल किया। ट्रायथलॉन के 60 मीटर दौड़ इवेंट में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया, लेकिन लॉन्ग जंप कम होने के कारण इस इवेंट में मेडल से चूक गई। अपनी पहली ही स्टेट स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर चकोर ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और परिवार सहित क्षेत्र शिवपुरी का नाम गौरवान्वित किया है। एथलेटिक्स खिलाड़ी सहित खेल अधिकारी डॉ के. के. खरे, एथलेटिक्स कोच पवन शर्मा, पैडलर ग्रुप अध्यक्ष प्रवीण गोयल (पिंकू), दीपक गोयल, अमित जैन टिंकल, विकास अग्रवाल, भरत श्रीवास्तव पटवारी, विपिन सचदेवा, परवेज खान, जिनेश जैन टीटू, मनीष जैन मावा, अमित शिवहरे, प्रतीक गुप्ता, अमन गुप्ता, डॉ.अतुल भार्गव, सुभाष कुशवाह, राजू यादव ग्वाल आदि सहित खेल विभाग के सभी कोच, खिलाडिय़ों ने चकोर की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया और परिजनों एवं शुभचिंतकों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। 

इस दौरान चकोर के पिता डॉ प्रदीप सिंह सिकरवार सहित परिजनों ने चकोर की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, शाबाश बेटा, बहुत गर्व है है और चकोर को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं दी। चकोर के शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें प्यार से फर्राटा गर्ल और चंबल एक्सप्रेस जैसे नामों से एथलेटिक्स फेडरेशन अधिकारियों द्वारा नवाजा जा रहा है। पहली ही प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतना चकोर के खेल जीवन की शानदार शुरुआत मानी जा रही है।

No comments: